Sunday, December 10, 2023

UP Cabinet Extension राज्यपाल से मिले CM Yogi, 10 नवंबर को मंत्रिमंडल विस्तार है संभव

लखनऊ। प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से मुलाकात की। सीएम की राज्यपाल से मुलाकात के बाद 10 नवंबर को मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा फिर तेज हो गई है।

- Advertisement -

 

सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बीते सप्ताह गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात में मंत्रिमंडल विस्तार की सैद्धांतिक सहमति बन गई थी। केंद्रीय नेतृत्व ने सुभासपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर, पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान सहित एक दो अन्य चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल करने का निर्णय मुख्यमंत्री पर छोड़ा है।

- Advertisement -

 

 

सीएम की राज्यपाल से मुलाकात के बाद चर्चा है 9 नवंबर को अयोध्या में कैबिनेट के बाद 10 नवंबर को मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है। इसमें ओमप्रकाश राजभर, दारा सिंह के अलावा लोकसभा चुनाव में जातीय समीकरण साधने के लिए एक दो नए चेहरों को जगह मिल सकती है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 


Related Articles

STAY CONNECTED

74,381FansLike
5,280FollowersFollow
40,644SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय