Thursday, May 22, 2025

उप्र परिवहन निगम जल्द करेगा कार्मिकों की भर्ती

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश परिवहन निगम कर्मियों की कमी को पूरा करने के लिए जल्द ही 547 पर्यवेक्षकीय संवर्ग के कार्मिकों की भर्ती करेगा।

परिवहन निगम के एक प्रवक्ता ने शुक्रवार को यहां बताया कि जिन पदों पर भर्ती होगी उनमें केंद्र प्रभारी, मैकेनिक, विद्युतकार आदि पद सम्मिलित हैं। उन्होंने बताया कि भर्ती के सम्बंध में शासन ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। इन कार्मिकों की नियुक्ति से निगम बसों के दैनिक एवं सामयिक अनुरक्षण के साथ-साथ पर्यवेक्षकीय नियंत्रण संबंधी कार्यों में सहूलियत होगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय