Saturday, April 26, 2025

मेरठ में मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान महिला की मौत पर हंगामा, जांच कमेटी गठित

मेरठ। आज मेडिकल कॉलेज में एक 40 वर्षीय महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है। घटना को लेकर भारतीय किसान यूनियन आंबेडकर के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। घटना के तूल पकड़ते देखकर मेडिकल कॉलेज के प्रशासन ने घटना की जांच के लिए डॉक्टरों की एक कमेटी गठित की है।

 

मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ व्यापारी नेता प्रमोद मित्तल की पत्नी से की साइबर ठगों ने 46 हजार की ठगी, तहरीर दी

[irp cats=”24”]

 

मेडिकल कॉलेज प्राचार्य ने कहा है कि कमेटी की जांच रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। मिली जानकारी का अनुसार मृतका का नाम अलका तेजवाल बताया जा रहा है। बुलंदशहर निवासी अलका तेजवाल के परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों की लापरवाही और गलत इंजेक्शन लगाए जाने के कारण अलका तेजवाल की मौत हुई है। परिजनों ने भारतीय किसान यूनियन आंबेडकर के कार्यकर्ताओं के साथ प्राचार्य कार्यालय पर हंगामा किया। इस दौरान मेडिकल थाने की पुलिस भी मौजूद रही।

 

 

मुजफ्फरनगर के YouTuber पर दिल्ली-नोएडा रोड पर जानलेवा हमला

भारतीय किसान यूनियन आंबेडकर के कार्यकर्ताओं का कहना है कि डॉक्टरों की लापरवाही ओर ईलाज ना होने के कारण बुलंदशहर निवासी अलका तेजवाल की मृत्यु हो गई। सूचना मिलते हीं भारतीय किसान यूनियन बीआरए के सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने मृतक के परिजनों के साथ मेडिकल कलेज के प्राचार्य आरसी गुप्ता का घेराव करते हुए अपनी बात रखी और मेडिकल के प्रिंसिपल से मृतक को न्याय दिलाने के लिए एक जांच टीम गठित करने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने मेडिकल अस्पताल में में हो रहे भ्रष्टाचार ओर गलत इलाज के खिलाफ मोर्चा खोला ओर चेतावनी दी कि गरीब बेसहारा लोगों की जान के खिलाफ जो खिलवाड़ ये स्टॉफ और आप कर रहे हैं ।

 

डीएम ने मरीजों को मिलाया फ़ोन तो खुल गई सरकारी अस्पताल की पोल!

 

अगर यह जल्दी ही बंद नहीं हुआ तो भविष्य में भारतीय किसान यूनियन (बीआरए) प्राचार्य के ऑफिस सामने एक विशाल धरने पर बैठ जाएगा। इतनी बात सुनकर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने एक कमेटी गठित करके पूरे प्रकरण की जांच करने के कुशल डॉक्टरों की एक टीम तैयार करके जांच करने का आश्वाशन दिया हैं और कहा कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कानूनी तौर पर कठोर कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान मृतक परिजन के साथ भारतीय किसान यूनियन (बीआरए) के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय भाटी , जिलाअध्यक्ष मोहित किनापुर महानगर अध्यक्ष मुकुल प्रधान, दीपक ढिल्लोंर, मयंकमावी, मोहित प्रधान,अजय नयन, हैपी प्रधान, वंश प्रधान आदि सदस्य मौजूद रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय