Thursday, September 19, 2024

यूपी के बांदा की बेटी को दुबई में होगी फांसी,माता-पिता ने मोदी और योगी से लगाई गुहार

लखनऊ। बांदा उत्तर प्रदेश की एक युवती शहजादी जो संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के दुबई जेल में बंद है। उसको फांसी होने वाली है। शहजादी के माता-पिता को दुबई से एक फोन कॉल के माध्यम से यह सूचना मिली कि उनकी बेटी जेल में है और उसे 20 सितंबर के बाद किसी भी समय फांसी दी जा सकती है। इस स्थिति ने उनके परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। जिसके बाद लड़की के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

माता-पिता के मुताबिक दुबई में फैज दंपति का बच्चा बीमार था। इंजेक्शन लगने के बाद उसकी मौत हो गई। इसके बाद उन्होंने बेटी शहजादी पर हत्या का आरोप लगा दिया। दुबई की अदालत ने चार महीने पहले बच्चे की हत्या के आरोप में शहजादी को फांसी की सजा सुनाई है। शहजादी से कहा कि उसके चेहरे का इलाज दुबई में हो जाएगा। इसी झांसे में उसने शहजादी का सौदा दुबई में रहने वाले फैज और नादिया दंपति से कर दिया। यहां शहजादी घरेलू काम करती थी। कई बार उसे उत्पीड़न का भी सामना किया। वही माता-पिता ने बांदा में आरोपियों के खिलाफ मानव तस्करी और धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज कराया है। माता-पिता का साफ कहना है कि उनकी बेटी बेकसूर है। उसे फंसाया गया है। उन्होंने पीएम मोदी और सीएम योगी से भी गुहार लगाई है।

 

मात-पिता का कहना है कि उनकी बेटी बेकसूर है। उन्होंने सरकार से बेटी को वापस देश लाने की गुहार लगाई है। आठ साल की उम्र में खाना बनाते वक्त शहजादी का चेहरा बुरी तरह से झुलस गया था। वह रोटी बैंक में काम करती थी। इसी बीच फेसबुक के जरिए उसका संपर्क आगरा के रहने वाले उजैर से हुआ। शहजादी उसके प्रेम जाल में फंस गई। इसके बाद उसने शहजादी को आगरा बुला लिया।

 

बता दें कि शहजादी के पिता ने यूपी के बांदा कोर्ट के माध्यम से जालसाजी करने वाले आगरा के युवक उजैर, उसके बुआ-फूफा सहित 4 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। शहजादी के पिता की मांग है कि बांदा पुलिस इन आरोपियों से पूछताछ करे, जिससे पूरी सच्चाई सामने आ जाएगी। बांदा जिले के मटौंध थाना क्षेत्र के गोयरा मुगली गांव के रहने वाले शब्बीर खान की तीन बेटियों में सबसे छोटी बेटी शहजादी 8 वर्ष की उम्र में चूल्हे में खाना बनाने के दौरान जल गई थी। जलने के बाद उसका चेहरा खराब हो गया था। शहजादी सामाजिक कार्य करने वाली एक संस्था से जुड़ी हुई थी। इसी बीच आगरा के रहने वाले उजैर नाम के लड़के से उसकी फेसबुक के जरिए दोस्ती हो गई।

 

उजैर ने शहजादी को झांसा देते हुए उसके चेहरे का इलाज दुबई में करवाने की बात कही, उजैर ने बताया कि दुबई में उसके बुआ-फूफा रहते हैं।  शहजादी के पिता सब्बीर खां का आरोप है कि उजैर ने उनकी बेटी को दुबई में डेढ़ लाख रुपये में बेच दिया। जहां उसे एक 4 माह के बच्चे की मौत के केस में फंसा दिया गया। सब्बीर खां के मुताबिक, ना तो बेटी को दुबई से आने दे रहे थे और ना सही से रहने दे रहे थे। उस पर जुल्म किए जाते थे। अब तो उसे मौत की सजा सुना दी गई है। आरोप है कि शहजादी ने मालिक के बीमार बच्चे की सही से देखरेख नहीं की, जिससे उसकी मौत हो गई। शहजादी ने कोर्ट में अपील की थी, लेकिन राहत नहीं मिली।

 

 

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय