Sunday, April 28, 2024

मेरठ में भुगतान ना होने से परेशान नगर निगम के ठेकेदार ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मेरठ। बकाया भुगतान नहीं होने पर नगर निगम के ठेकेदार ने गंगानगर में अपने कार्यालय में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ठेकेदार का कार्यालय भारतीय क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार के घर के पास ही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर निवासी देवेश अग्रवाल पुत्र स्वर्गीय प्रकाश चंद अग्रवाल मेरठ नगर निगम में ठेकेदारी करते हैं। मेरठ के गंगानगर में ठेकेदार देवेश अग्रवाल का ऑफिस है। ठेकेदार का ऑफिस भारतीय क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार के घर के पास ही है। मंगलवार को देवेश अग्रवाल ने अपने ऑफिस में पंखे से लटक कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

स्थानीय पार्षद गुलबीर ने बताया कि देवेश अग्रवाल नगर निगम में की ठेकेदारी करते हैं। काफी समय से निगम से पैसे का भुगतान नहीं होने के कारण वह तनाव में थे। बताया जाता है कि उनका नगर निगम पर करोड़ों रुपए बकाया थे। कर्मचारी की सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची।

सीओ देहात देवेश सिंह के मुताबिक, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या प्रतीत हो रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय