Saturday, May 10, 2025

दिल्ली के जंतर-मंतर पर महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, अलका लांबा बोलीं- 33 प्रतिशत महिला आरक्षण कराएंगे लागू

 

नई दिल्ली। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा के नेतृत्व में महिलाओं ने सोमवार को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया। उन्होंने लोकसभा और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण को तत्काल लागू करने की मांग की। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा ने केंद्र सरकार से 33 प्रतिशत महिला आरक्षण को लेकर सवाल भी किया। उन्होंने कहा, “संसद का सत्र आज से शुरू हो गया है। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस ने पिछले साल भी जंतर-मंतर पर 33 प्रतिशत महिला आरक्षण को लागू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था। लंबे संघर्ष के बाद यह बिल (33 प्रतिशत महिला आरक्षण) संसद से पास हुआ है।

मुजफ्फरनगर में शिक्षा की अलख जगा रहे है बिजली कर्मचारी भारत सिंघल, झोपड़ी वालों को बना रहे शिक्षित !

 

 

मैं पीएम मोदी से पूछना चाहती हूं कि इसे लागू क्यों नहीं किया जा रहा है? हमें रोकने के लिए पूरे इलाके की किलेबंदी कर दी गई, कुछ महिलाएं ऐसी भी हैं, जिन्हें चोटें आई हैं।” उन्होंने कहा, “एक तरफ संसद का बजट सत्र चलेगा और दूसरी तरफ महिला कांग्रेस इसे (33 प्रतिशत महिला आरक्षण) लागू कराने के लिए सड़क पर आंदोलन करेगी। लोकसभा में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी इस मुद्दे पर आवाज उठाएंगे, जबकि राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खड़गे और सोनिया गांधी भी बोलेंगे।” अलका लांबा ने महिला सुरक्षा का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि देश में आज महिलाएं असुरक्षित हैं। गुजरात में भाजपा विधायक ने दलित बेटी के साथ बलात्कार किया,है, लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं होती है।

मुज़फ्फरनगर में वैश्य शिरोमणि राजा रतनचन्द की मूर्ति का हुआ लोकार्पण, मुगलों से लोहा लेने में शहीद हुए थे राजा !

 

 

ऐसा ही दिल्ली में बृजभूषण शरण मामले में हुआ, सुप्रीम कोर्ट के कहने के बाद एफआईआर हुई। मगर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे पहले कांग्रेस नेता अलका लांबा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रदर्शन से जुड़ी कुछ तस्वीरों को शेयर किया। उन्होंने लिखा, “’नारी सम्मान देश का अभिमान’ आज महिला आरक्षण बिल को तत्काल लागू करने के लिए संसद घेराव किया एवं भाजपा की महिला विरोधी राजनीति के खिलाफ महिला कांग्रेस की साथियों के साथ मिलकर जंतर-मंतर पर धरना दिया। आधी आबादी का हक उन्हें दिला कर रहेंगे। महिला कांग्रेस का यह अभियान बहनों को उनका हक मिलने तक जारी रहेगा।”

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय