Tuesday, March 11, 2025

अमेरिका ने कैलिफोर्निया में क्लैड एमपॉक्स के पहले मामले की पुष्टि की लॉस

एंजेलिस। अमेरिका ने क्लेड I एमपॉक्स के पहले मामले की पुष्टि की है, जो ज्यादा खतरनाक स्ट्रेन है। यह जानकारी अमेरिका के सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन ने दी। कैलिफ़ोर्निया में जिस व्यक्ति में यह बीमारी पाई गई, वह हाल ही में पूर्वी अफ्रीका से लौटा था। लौटने के बाद उसे स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया और फिर उसे छुट्टी दे दी गई। हेल्थ एजेंसी ने बताया कि क्लेड I एमपॉक्स से आम अमेरिकी जनता को फिलहाल कम खतरा है। यह मामला पूर्वी और मध्य अफ्रीका में जारी मंकीपॉक्स के प्रकोप से जुड़ा है।

 

मुज़फ्फरनगर नगरपालिका में खरीदी जा रही एलईडी लाइटों का सैंपल फेल, BJP सभासद ने की थी शिकायत

इलाज के बाद वह व्यक्ति अब अपने घर पर आइसोलेट है और उसे एमपॉक्स के लिए कोई खास इलाज नहीं दिया जा रहा है। उसकी हालत में सुधार हो रहा है। क्लेड II एमपॉक्स, जो 2022 में वैश्विक प्रकोप का कारण बना था, अब भी अमेरिका में मौजूद है। हेल्थ एजेंसी ने लोगों को सलाह दी है कि एमपॉक्स के लक्षण वाले लोगों या उनकी इस्तेमाल की गई चीजों से दूर रहें और टीका लगवाएं। बता दें कि एमपॉक्स महामारी का केंद्र बन चुके कांगो में टीकाकरण का एक नया दौर शुरू हो रहा है। कांगो ने लगभग 51,000 लोगों को टीके लगाए हैं।

 

ककरौली में नहीं आये अखिलेश, जनसभा से मायूस लौटी जनता, हरेंद्र मलिक ने जनता में भरा जोश

इस साल की शुरुआत से एमपॉक्स से देश में 1,100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, मध्य अफ्रीकी देश में देरी से निदान और कई स्वास्थ्य क्षेत्रों में उपचार की सीमित पहुंच के कारण मृत्यु दर अधिक है। एमपॉक्स को मंकीपॉक्स के नाम से भी जाना जाता है। एमपॉक्स से संक्रमित लोगों में अक्सर शरीर पर दाने निकलते हैं, जो हाथ, पैर, छाती, चेहरा, मुंह और जननांगों (जैसे लिंग, अंडकोष, योनि और गुदा) के पास हो सकते हैं। इस बीमारी का असर दिखने में आमतौर पर 3 से 17 दिन का समय लगता है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय