Saturday, May 11, 2024

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल का बरेली मे होगा अधिवेशन

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल का अधिवेशन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम 23 व 24 दिसम्बर 2023 को बरेली जनपद में आयोजित होगा। दो दिन तक कई सत्रों में व्यापार मण्डल का प्रशिक्षण शिविर चलेगा। जिसमें संगठनात्मक चर्चा, संगठन की मजबूती पर चिंतन एवं व्यापार को बदले परिदृश्य में ले जाने की योजना बनेगी।

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक अशोक कसल ने भोपा रोड स्थित एक बैकंट हाल मे पत्रकारो से वार्ता हुए बताया कि बरेली में आयोजित होने वाले प्रदेश के प्रशिक्षण वर्ग में जनपद मुजफ्फरनगर से सब पदाधिकारी 23 दिसंम्बर 2023, शनिवार को बस द्वारा बरेली पहुंच जायेंगे। इसके साथ ही तय होगा की आगामी लोकसभा चुनाव में व्यापारियो का कदम क्या होगा वे किस दिशा और किस लक्ष्य के साथ आगे बढ़ेगे। कार्यक्रम के लिए संगठन की प्रदेश टीम ने कई दिन पूर्व से ही तैयारिया शुरू कर दी थी।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

जिलाध्यक्ष अशोक कंसल ने बताया कि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल (रजि.) की स्थापना पूर्व सांसद श्रद्धेय श्याम बिहारी मिश्रा जी व श्रद्धेय लाला विशम्भर दयाल अग्रवाल जी में माँ गंगा के पावन तट के किनारे वाराणसी में आज से 50 वर्ष पूर्व की थी। वर्ष 2023 में अपने 50 वर्ष पूर्ण होने पर संगठन इसको स्वर्ग जयंती वर्ष के रूप में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों के तहत मना रहा है, जिसने दीपोत्सव, व्यापार मण्डल व्यापारियों के प्रतिष्ठान, टोल फ्री मिस्स कॉल अभियान व पूरे उत्तर प्रदेश में व्यापारी स्वाभिमान यात्रा भी निकाली जा चुकी है।

इसका समापन अधिवेशन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम से होगा इसकी जिम्मेदारी बरेली इकाई को दी गई है। बरेली निवासी प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र गुप्ता के अनुसार 40 प्रमुख पदाधिकारियों की टीम अधिवेशन की तैयारी कर रही है, अतिथि स्वागत, भोजन, विश्राम इन सभी की जिम्मेदारी अलग-अलग लोगों को बाट दी गई है।

प्रदेश सरकार के कई मंत्री गणों की भी कार्यक्रम में आने की संभावना है। विभिन्न सत्रो के माध्यम से व्यापारियों को बदलते बाजार और संशाधनों के प्रति जागरूक किया जायेगा। एक सत्र ऑनलाइन बाजार की चुनौतियों पर भी रखा गया है इसमें व्यापारियों को बताया जायेगा कि सशाधनों का उपयोग कर अपने बाजार को इससे बड़ा बनाना होगा यह सब कैसे हो रात्र में इसकी जानकारी दी जायेगी।

एक सत्र में व्यापारियों की सकारात्मक ऊर्जा का राष्ट्र निर्माण में उपयोग पर चर्चा होगी। इसके अलावा संभावनाओं को अवसर में बदलने के तरीके भी बताये जायेंगे। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य व्यापारी प्रतिनिधियों में उनकी क्षमता विकसित करने एवं संगउनात्क कार्यों में दक्षता लाना है। युवां व्यापारियों को संगठन से ज्यादा से ज्यादा जोड़ने के लिए संगठन की युवा इकाई की गतिविधियों को भी सक्रिय किया जायेगा।

प्रशिक्षण शिविर में प्रांतीय पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष व मण्डल महामंत्री, जिला चेयरमैन, अध्यक्ष व महामंत्री, नगर अध्यक्ष व महामंत्री के साथ अनुसांगिक संगठन (युवा, महिला, आईटी) के पदाधिकारी सम्मिलित होगे। दरअसल जिला व नगर कमेटी का सीधे तौर पर स्थानीय बाजार कमेटी से जुद्राव होता है एक एक दुकान तक उनकी पहुंच बाजार कमेटी के मायम से आसानी से हो सकती है इसलिए जिला, नगर के व्यापारी प्रतिनिधियों को प्रदेश के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा प्रशिक्षण दिया जायेगा।

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मुकुन्द निश्रा जो कि भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के महामंत्री भी है के अनुसार प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग में जहां प्रदेश के प्रमुख पदाधिकारी तो सम्मिलित होगे वही राष्ट्रीय स्तर के प्रमुख व्यापारी नेता भी कार्यक्रम में सम्मिलित होगे एवं अलग-अलग सत्रों को संबोधित भी करेंगे। प्रत्येक सत्र के प्रशिक्षण देने के लिए अलग-अलग प्रशिक्षक नियुक्त किये जायेगे।

20 प्रांती के व्यापारी नेताओं के कार्यक्रम में आगमन की सूचना संगठन को प्राप्त हो चुकी है। अधिवेशन में अंतिम दिन सम्मान समारोह होगा जिसमें स्वर्ण जयंती वर्ष के अन्तर्गत संगठन द्वारा आयोजित हुए विभिन्न कार्यक्रमों जैसे दीपोत्सव, व्यापार मण्डल व्यापारियों के प्रतिष्ठान, टोल फ्रो मिस्ड कॉल अभियान व व्यापारी स्वाभिमान यात्रा में उत्कृष्ट योगदान देने वाले जिला, नगर को सम्मानित किया जायेगा।

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मुकुन्द मिश्रा प्रदेश चेयरमैन, महेन्द्र जैन मयूर प्रदेश महामंत्री, डॉ दिलीप सेठ व राजेन्द्र गुप्ता एवं वरिष्ठ पदाधिकारी इन जिला नगर के नामों पर विचार कर रहे है। नाम तय कर सम्मान किया जायेगा। बरेली में आयोजित होने वाले प्रदेश के प्रशिक्षण वर्ग में जनपद मुजफ्फरनगर से सब पदाधिकारी 23 दिसंम्बर 2023, शनिवार को बस द्वारा बरेली पहुंच जायेंगे।

इस दौरान अशोक कसल जिलाध्यक्ष पूर्व विधायक, राकेश गर्ग, सरदार सुलक्खन सिंह, अनिल तायल पकंज अपवेजा, श्याम सिंह सैनी जिला महामंत्री, दिनेश बंसल, बाबूराम मलिक, हर्षवर्धन, विजेन्द्र, अजय सिंघल, प्रवीण खेडा नगर अध्यक्ष, नगर महामंत्री रामपाल सेन, विकास अग्रवाल, कशिश गोयल, अजय गुप्ता, हिमांशु कौशिक, (सभासद) संजय मित्तल, विजय वर्मा, अचित मित्तल, अलका शर्मा, रोशनी पांचाल, अंजू शर्मा दिनेश गिरी शोभित (सभासद) मौजूद रहे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय