सुधाकर सिंह के पुत्र सुजीत सपा के टिकट पर उतरेंगे घोसी के मैदान में
उन्होंने भरोसा जताया कि समाजवादी पार्टी का पूरा संगठन एकजुट होकर सुजीत सिंह को भारी मतों से विजयी बनाने के लिए काम करेगा। शिवपाल यादव ने सुजीत सिंह को कर्मठ, जिम्मेदार और जनता से जुड़ा युवा नेता बताते हुए कहा कि पार्टी का पूर्ण समर्थन उनके साथ है।
घोसी विधानसभा सीट सपा विधायक सुधाकर सिंह के निधन के बाद रिक्त हुई थी। सुधाकर सिंह का 20 नवंबर को लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया था। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। वर्ष 2023 के उपचुनाव में सुधाकर सिंह ने भाजपा के कद्दावर नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान को बड़े अंतर से पराजित कर राजनीतिक रूप से अहम जीत दर्ज की थी। उस जीत को सपा के लिए मनोबल बढ़ाने वाली सफलता माना गया था।
घोसी क्षेत्र में सुधाकर सिंह की मजबूत पकड़ और लोकप्रियता रही है। उनके निधन के बाद सपा ने सहानुभूति और राजनीतिक निरंतरता को ध्यान में रखते हुए उनके बेटे सुजीत सिंह पर भरोसा जताया है। पार्टी को उम्मीद है कि जनता का समर्थन एक बार फिर सपा के पक्ष में रहेगा।
