मेरठ। एसएसपी द्वारा वारंटियों के विरुद्ध चलाये जा रहे गिरफ्तारी अभियान को फिर से चालू किया गया है। पिछले 24 घंटे में पुलिस ने तीन वारंटी गिरफ्तार किए हैं। अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एसपी सिटी, एसपी ग्रामीण के निर्देशन एवं सभी एएसपी और सीओ के पर्यवेक्षण में थाना लिसाडी गेट, ब्रहमपुरी एवं फलावदा पुलिस द्वारा अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
थाना लिसाडी गेट पुलिस द्वारा वारंट अभियुक्त फईम पुत्र यासीन निवासी श्यामनगर थाना लिसाडी गेट को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ अभियोग संख्या 14759/24 धारा 120बी/323/420/504/506 भादवि थाना लिसाडी गेट में दर्ज है। थाना ब्रहमपुरी पुलिस ने अभियुक्त हसमत पुत्र रहीश निवासी खत्ता रोड थाना ब्रहमपुरी को गिरफ्तार किया। हसमत के खिलाफ सम्बन्धित वाद संख्या 317/2022 धारा 8/20 NDPS Act, मा0 न्यायालय NDPS स्पेशल दर्ज है।
थाना फलावदा पुलिस द्वारा अभियुक्त राहुल पुत्र ब्रजवीर सिंह निवासी ग्राम समसपुर थाना फलावदा को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में केस संख्या 22765/2023 एवं मु0अ0सं0 283/2018 धारा 63 Ex. Act दर्ज है।