मुजफ्फरनगर में किसानों की 20 साल की प्यास खत्म, भंडूरा रजवाहे में बहा पानी

On

मुजफ्फरनगर। भंडूरा गांव से भंडूर पुलिस चौकी तक जाने वाले रजवाहे में सोमवार रात पानी पहुंचते ही किसानों के चेहरे खिल उठे। 20 साल से सूखी पड़े इस रजवाहे में पानी की कल-कल सुनकर गांव वाले खुशी से झूम उठे। किसान एक-दूसरे को बधाई दे रहे थे, “आखिरकार वो दिन आ गया!”

करीब 20 साल पहले भंडूर पुलिस चौकी के पास रजवाहे को बंद कर सड़क बना दी गई थी, जिससे गांव बेहडा अस्सा तक पानी का रास्ता रुक गया। पहले वाला हिस्सा तो बचा रहा, लेकिन आगे का रजवाहा सूखा पड़ा। फसलें सूखतीं, किसान परेशान होते और सिंचाई के नए विकल्प तलाशते थे।

होली 2026: 'खेलेंगे हम होली' से 'बलम पिचकारी' तक, रंगों को और गाढ़ा कर देंगे ये क्लासिक और ट्रेंडिंग गाने ये भी पढ़ें  होली 2026: 'खेलेंगे हम होली' से 'बलम पिचकारी' तक, रंगों को और गाढ़ा कर देंगे ये क्लासिक और ट्रेंडिंग गाने

सिंचाई विभाग ने इस समस्या का शानदार समाधान निकाला। अधीक्षी अभियंता सुभाष चंद्रा, SDO प्रदीप कुमार और JE अशरफ ने रजवाहे को पुलिस चौकी के सामने से गुजर रहे बड़े रजवाहे (गर्बी रजवाहा) से जोड़कर पानी को वापस बहाया। अब पानी बहेगा और बर्बाद नहीं होगा।

जम्मू-कश्मीर के डोडा में भूकंप के झटके महसूस हुए ये भी पढ़ें  जम्मू-कश्मीर के डोडा में भूकंप के झटके महसूस हुए

किसानों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने कहा, “20 साल इंतजार किया, आज लगता है दीवाली आ गई!” अब गेहूं, गन्ना और सब्जियां आसानी से सींची जाएंगी। कोई टैंकर नहीं, कोई झगड़ा नहीं। भंडूरा से भिक्की तक के खेत हरे-भरे होंगे, बच्चे नहर किनारे खेल रहे हैं और बुजुर्ग दुआएं दे रहे हैं।

मुज़फ्फरनगर: पूर्व विधायक प्रमोद उटवाल के होली मिलन में जमकर थिरके भाजपाई, फूलों की वर्षा से हुआ भव्य स्वागत ये भी पढ़ें  मुज़फ्फरनगर: पूर्व विधायक प्रमोद उटवाल के होली मिलन में जमकर थिरके भाजपाई, फूलों की वर्षा से हुआ भव्य स्वागत

इस रजवाहे से करीब 10 गांव और सैकड़ों किसान जुड़े हैं, जो लंबे समय से इस सुविधा का इंतजार कर रहे थे। यह रजवाहा खाईखेडी–मोहम्मदपुर से शुरू होकर भंडूर तक फैला है, जिसकी लंबाई लगभग 30 किलोमीटर है।

किसान नेता ने विभाग की मेहनत की सराहना करते हुए कहा, “सुभाष चंद्रा, प्रदीप कुमार, अशरफ साहब… आपने हमारी जिंदगी बदल दी!” इस जद्दोजहद ने पूरे इलाके में किसानों के लिए उम्मीद और राहत की नई किरण जगाई है

देखें पूरा वीडियो...

Views: 272

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

सड़क हादसा: तेज रफ्तार डंपर ने दो चचेरे भाइयों को रौंदा, दोनों की मौके पर मौत

महोबा। कानपुर सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  झांसी  
सड़क हादसा: तेज रफ्तार डंपर ने दो चचेरे भाइयों को रौंदा, दोनों की मौके पर मौत

स्वास्थ्य के लिए खतरनाक गुस्सा, इन उपायों से करें कंट्रोल

  नई दिल्ली। क्रोध इंसानी भावना का हिस्सा है; यह कभी-कभी आपके अंदर हिम्मत भरता है, तो कभी गुस्से के आयुर्वेद...
हेल्थ 
स्वास्थ्य के लिए खतरनाक गुस्सा, इन उपायों से करें कंट्रोल

शराबी भाई का खौफनाक कदम: बड़े भाई को पीट-पीटकर मारा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद के फफूंद थाना क्षेत्र के कुडिया अमेला गांव में बड़े भाई लालू की पीट-पीटकर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  औरैया  
शराबी भाई का खौफनाक कदम: बड़े भाई को पीट-पीटकर मारा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

ईरान में संकट: बमबारी के बीच 4.3 तीव्रता का भूकंप, युद्धग्रस्त इलाकों में मची दहशत

तेहरान। अमेरिका-इजरायल की ईरान पर एयर स्ट्राइक जारी है। इस बीच ईरान के गेराश में भूकंप के जोरदार झटके लगे...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
ईरान में संकट: बमबारी के बीच 4.3 तीव्रता का भूकंप, युद्धग्रस्त इलाकों में मची दहशत

डीजीपी राजीव कृष्ण का संदेश: सुरक्षित और शांतिपूर्ण होली के लिए यूपी पुलिस पूरी तरह मुस्तैद

   लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्ण ने प्रदेशवासियों को होली के पावन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
डीजीपी राजीव कृष्ण का संदेश: सुरक्षित और शांतिपूर्ण होली के लिए यूपी पुलिस पूरी तरह मुस्तैद

उत्तर प्रदेश

सड़क हादसा: तेज रफ्तार डंपर ने दो चचेरे भाइयों को रौंदा, दोनों की मौके पर मौत

महोबा। कानपुर सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  झांसी  
सड़क हादसा: तेज रफ्तार डंपर ने दो चचेरे भाइयों को रौंदा, दोनों की मौके पर मौत

शराबी भाई का खौफनाक कदम: बड़े भाई को पीट-पीटकर मारा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद के फफूंद थाना क्षेत्र के कुडिया अमेला गांव में बड़े भाई लालू की पीट-पीटकर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  औरैया  
शराबी भाई का खौफनाक कदम: बड़े भाई को पीट-पीटकर मारा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

डीजीपी राजीव कृष्ण का संदेश: सुरक्षित और शांतिपूर्ण होली के लिए यूपी पुलिस पूरी तरह मुस्तैद

   लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्ण ने प्रदेशवासियों को होली के पावन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
डीजीपी राजीव कृष्ण का संदेश: सुरक्षित और शांतिपूर्ण होली के लिए यूपी पुलिस पूरी तरह मुस्तैद

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं