जयपुर: मुख्य सचिव सहित अधिकारी-कर्मचारियों ने सचिवालय में लगाई झाडू

On

जयपुर। सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को शासन सचिवालय में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अभियान का शुभारंभ शासन सचिवालय परिसर में कर्मचारी संघ कैंटीन के समीप से किया गया। यहां मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास के साथ वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने झाडू लगाकर साफ सफाई की। अभियान के अंतर्गत शासन सचिवालय में स्थित विभिन्न कार्यालयों सहित सभी राजकीय कार्यालयों में भी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने साफ-सफाई की।

मुख्य सचिव ने कहा कि सरकारी कार्यालय परिसरों में स्वच्छता बनाए रखने की संस्कृति विकसित की जानी चाहिए। इसके लिए नियमित रूप से स्वच्छता अभियान चलाए जाएं। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण न केवल कार्यक्षमता बढ़ाता है, बल्कि सकारात्मक कार्य-संस्कृति को भी प्रोत्साहित करता है।

उन्होंने कहा कि फाइलों और रिकॉर्ड्स का प्रबंधन अत्यंत आवश्यक है। सरकारी कार्यालयों में रिकॉर्ड्स की समय-समय पर समीक्षा (रिव्यू) एवं छंटनी (टाइमली वीडिंग ऑफ रिकॉर्ड्स) की जानी चाहिये। साथ ही पुराने फर्नीचर, अनुपयोगी वाहन स्क्रैप का समय पर निस्तारण किया जाना चाहिये। उन्होंने कहा कि पुराने और बेकार लैपटॉप, डेस्कटॉप, फोटोकॉपी मशीन आदि डिजिटल स्क्रैप का भी नियमानुसार निपटान किया जाना चाहिए।

कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य सचिव जल संसाधन विभाग अभय कुमार, शासन सचिव कार्मिक विभाग अर्चना सिंह, शासन सचिव युवा मामले एवं खेल विभाग डॉ. नीरज के पवन, शासन सचिव सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग डॉ. रवि कुमार सुरपुर सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Views: 49

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

सड़क हादसा: तेज रफ्तार डंपर ने दो चचेरे भाइयों को रौंदा, दोनों की मौके पर मौत

महोबा। कानपुर सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  झांसी  
सड़क हादसा: तेज रफ्तार डंपर ने दो चचेरे भाइयों को रौंदा, दोनों की मौके पर मौत

स्वास्थ्य के लिए खतरनाक गुस्सा, इन उपायों से करें कंट्रोल

  नई दिल्ली। क्रोध इंसानी भावना का हिस्सा है; यह कभी-कभी आपके अंदर हिम्मत भरता है, तो कभी गुस्से के आयुर्वेद...
हेल्थ 
स्वास्थ्य के लिए खतरनाक गुस्सा, इन उपायों से करें कंट्रोल

शराबी भाई का खौफनाक कदम: बड़े भाई को पीट-पीटकर मारा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद के फफूंद थाना क्षेत्र के कुडिया अमेला गांव में बड़े भाई लालू की पीट-पीटकर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  औरैया  
शराबी भाई का खौफनाक कदम: बड़े भाई को पीट-पीटकर मारा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

ईरान में संकट: बमबारी के बीच 4.3 तीव्रता का भूकंप, युद्धग्रस्त इलाकों में मची दहशत

तेहरान। अमेरिका-इजरायल की ईरान पर एयर स्ट्राइक जारी है। इस बीच ईरान के गेराश में भूकंप के जोरदार झटके लगे...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
ईरान में संकट: बमबारी के बीच 4.3 तीव्रता का भूकंप, युद्धग्रस्त इलाकों में मची दहशत

डीजीपी राजीव कृष्ण का संदेश: सुरक्षित और शांतिपूर्ण होली के लिए यूपी पुलिस पूरी तरह मुस्तैद

   लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्ण ने प्रदेशवासियों को होली के पावन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
डीजीपी राजीव कृष्ण का संदेश: सुरक्षित और शांतिपूर्ण होली के लिए यूपी पुलिस पूरी तरह मुस्तैद

उत्तर प्रदेश

सड़क हादसा: तेज रफ्तार डंपर ने दो चचेरे भाइयों को रौंदा, दोनों की मौके पर मौत

महोबा। कानपुर सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  झांसी  
सड़क हादसा: तेज रफ्तार डंपर ने दो चचेरे भाइयों को रौंदा, दोनों की मौके पर मौत

शराबी भाई का खौफनाक कदम: बड़े भाई को पीट-पीटकर मारा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद के फफूंद थाना क्षेत्र के कुडिया अमेला गांव में बड़े भाई लालू की पीट-पीटकर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  औरैया  
शराबी भाई का खौफनाक कदम: बड़े भाई को पीट-पीटकर मारा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

डीजीपी राजीव कृष्ण का संदेश: सुरक्षित और शांतिपूर्ण होली के लिए यूपी पुलिस पूरी तरह मुस्तैद

   लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्ण ने प्रदेशवासियों को होली के पावन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
डीजीपी राजीव कृष्ण का संदेश: सुरक्षित और शांतिपूर्ण होली के लिए यूपी पुलिस पूरी तरह मुस्तैद

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं