सहारनपुर: बाल विवाह जागरूकता कार्यक्रम और चौ. चरण सिंह जन्म दिवस पर किसान सम्मान दिवस का आयोजन
सहारनपुर। जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देशन में संचालित बाल विवाह मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम में बालिकाओं को बाल विवाह मुक्त भारत के बारे में जागरूक कर शपथ दिलायी गयी।
स्थानीय गिल कॉलोनी स्थित भारतीय जूनियर हाई स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में बालिकाओं को बताया गया कि यदि आपके आसपास कोई भी 18 वर्ष से कम आयु की लड़की का विवाह होता है व 21 वर्ष से कम आयु के लड़के का विवाह होता है तो वह बाल विवाह की श्रेणी में आता है यदि ऐसा आपके आसपास हो रहा है तो तुरंत 1098 पर सूचित करें साथ ही बालिकाओं को सरकारी योजनाएं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य), स्पॉन्सरशिप योजना, महिला हेल्पलाइन नंबर, वन स्टॉप सेंटर आदि के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी ।
किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाया जायेगा चौ.चरण सिंह का जन्म दिवस
सहारनपुर। किसानों के मसीहा व भूतपूर्व प्रधानमंत्री चौ.चरण सिंह का जन्म दिवस आगामी 23 दिसम्बर को किसान सम्मान दिवस के रूप में समूचित निष्ठा एवं गरिमा के साथ राजकीय आईटीआई मैदान में मनाया जायेगा।
जिलाधिकारी मनीष बंसल ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में आत्मा योजनान्तर्गत जनपद स्तरीय किसान मेला, कृषि प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जायेगा, जिसमें कृषि वैज्ञानिकों द्वारा कृषि तकनीक पर विस्तृत रूप में चर्चा की जायेगी तथा विभिन्न विभागीय अधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभागों से सम्बन्धित योजनाओं की जानकारी भी कृषकों को दी जायेगी। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों के द्वारा जनपद में उच्चतम उत्पादकता प्राप्त करने वाले एवं विशिष्ट कार्य करने वाले कृषकों को सम्मानित किया जायेगा। ‘‘किसान सम्मान दिवस’’ के अवसर पर जनपद में कृषि, गन्ना, उद्यान, पशुपालन, कृषि विज्ञान केन्द्र एवं मत्स्य विभाग द्वारा 83 कृषकों को सम्मानित किया जायेगा।