कन्नौज में बड़ी कार्रवाई! नवाब सिंह यादव की 5 करोड़ की संपत्तियां कुर्क
कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले से बड़ी और सख्त प्रशासनिक कार्रवाई की खबर सामने आई है। प्रशासन ने नवाब सिंह यादव की कुल पांच संपत्तियों को कुर्क कर लिया है। इस कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के मुताबिक, यह कार्रवाई भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में की गई। कुर्की की प्रक्रिया से पहले इलाके में मुनादी कराई गई, ताकि स्थानीय लोगों को कार्रवाई की जानकारी दी जा सके। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने एक-एक कर नवाब सिंह यादव की संपत्तियों को कुर्क किया।
अधिकारियों के अनुसार, कुर्क की गई इन पांच संपत्तियों की अनुमानित कीमत 8 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
प्रशासन का कहना है कि यह कुर्की नियमानुसार की गई है और आगे भी इसी तरह अवैध संपत्तियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। इस कदम को अपराध और अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने की दिशा में बड़ा संदेश माना जा रहा है।
कन्नौज में हुई इस बड़ी कार्रवाई ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि कानून से ऊपर कोई नहीं है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ प्रशासन कठोर रुख अपनाएगा।
देखें पूरा वीडियो...
