Monday, May 20, 2024

दिल्ली सरकार में पिछड़ा वर्ग के रिक्त पड़े पदों जल्द होगी भर्तीः उपराज्यपाल

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र-दिल्ली सरकार के विभागों और संस्थानों में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए आरक्षित रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया एक लंबे समय के बाद शुरू की गयी है।

सूत्रों के अनुसार उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के निर्देश पर ओबीसी की रिक्तियों को भरने की प्रक्रिया शुरू हुई है।ओबीसी के लिए आरक्षित रिक्तियों के बारे में दिल्ली सरकार के सेवा विभाग के 27 अक्टूबर, 2023 के एक आंतरिक सूचना पत्र आंकड़ों के अनुसार ग्रुप ए, बी और सी के 5898 पद रिक्त थे।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

दिल्ली के पिछड़ा वर्ग समूह गत कई वर्षों से इन अपने लिए अनुमान्य पदों पर बैकलॉग को समाप्त कर नियमित भर्ती करने की मांग करते आ रहे थे। ऐसे कई समूहों से संबंधित संगठनों के मांगपत्र भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के दिल्ली प्रदेश प्रभारी जय प्रकाश तोमर ने 13 अक्टूबर, 2023 को उपराज्यपाल सक्सेना को सौंपे थे और रिक्त पदों को तत्काल भरने की मांग की।

दिल्ली सरकार के विशेष सचिव (सेवाएं) द्वारा श्री तोमर को प्रेषित पत्र के अनुसार दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने बी और सी श्रेणी के कुल 11,029 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की है, जिनमें पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित 2268 पद के लिए भर्ती की प्रकिया भी शामिल हैं।

पत्र के अनुसार ओबीसी आरक्षित 2268 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है, जिसमें बी श्रेणी के 1541 और सी श्रेणी के 727 पद हैं।

उपराज्यपाल सक्सेना ने श्री तोमर द्वारा उठाए गए मामले की गंभीरता को देखते हुए 31 अक्टूबर, 2023 को पत्र के माध्यम से दिल्ली सरकार के विशेष सचिव (सेवाएं) को कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।

दिल्ली सरकार के विशेष सचिव (सेवाएं) वाई.वी.वी.जे. राजशेखर, आईएएस, ने जयप्रकाश तोमर को 09 जनवरी, 2024 को सूचित किया है कि उपराज्यपाल को भेजे गए उनके मांगपत्र पर विभाग ने दिल्ली सरकार के सभी विभागों से जानकारी एकत्र की है। विशेष सचिव ने यह भी बताया है कि दिल्ली सरकार के सभी संबधित विभागों को पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित पदों को भरने हेतु निर्देशित कर दिया गया है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय