Friday, April 25, 2025

सहारनपुर में पुलिस मुठभेड में वाहन चोर गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार,चोरी की 17 बाइक समेत अवैध असलाह बरामद

सहारनपुर (देवबंद)। देवबंद पुलिस टीम ने मुठभेड के बाद अंतरराज्जीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा करते हुए चार शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस को गिरफ्तार अभियुक्तों से चोरी की 17 बाइक समेत अवैध असलाह बरामद हुआ है। एसएसपी सहारनपुर डा. विपिन ताडा ने थाना देवबंद पुलिस टीम को  25000 का पुरुस्कार देने की घोषणा की है।

 

एसएसपी सहारनपुर विपिन ताड़ा ने प्रेसवार्ता कर बताया कि एसपी देहात सागर जैन, सीओ देवबंद के निर्देशन में थाना देवबंद प्रभारी सूबे सिंह के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने गश्त/चेकिंग के दौरान ग्राम अलीपुरा नहर पटरी के पास दो बाइकों पर सवार पांच लोगो को संदिग्ध प्रतीत होने पर रुकने का इशारा किया। पुलिस को देख बदमाशो ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

[irp cats=”24”]

 

पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मुठभेड़ के बाद अंतरराज्जीय वाहन चोर गिरोह के राजेंद्र पुत्र अतरू निवासी सुनहेटी खड़खड़ी थाना गागालेहडी, लाखन पुत्र राजकुमार निवासी भावसी रायपुर थाना नानौता, छोटू उर्फ जितेंद्र पुत्र ओमपाल निवासी सलेमपुर थाना नागल और सन्नी पुत्र मैनपाल निवासी अमरपुरगढी थाना देवबंद को नाजायज अस्लाह के साथ गिरफ्तार कर लिया।

 

जबकि एक बदमाश रात्रि का फायदा उठाकर मौके से भागने में सफल रहा। पुलिस टीम ने गिरफ्तार अभियुक्तगणो से जनपद सहारनपुर, उत्तराखण्ड राज्य व हरियाणा राज्य से चोरी की गई 17 मोटर साईकिलो को अभियुक्तगणो की निशानदेही से ग्राम सुल्तानपुर के पास सिंचाई विभाग के खण्डहरो से बरामद किया है। अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना देवबन्द पर मुकदमा पंजीकृत किया गया।

 

अभियुक्त लाखन उपरोक्त एक अभ्यस्त किस्म का अपराधी है। जिस पर जनपद के विभिन्न थानो पर कई अभियोग पंजीकृत हैं। अभियुक्तगण के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। एसएसपी सहारनपुर डॉक्टर विपिन ताड़ा ने देवबंद पुलिस टीम के इस गुड वर्क के लिए 25000 के इनाम की घोषणा की है। पुलिस ने उक्त वाहन चोरों के विरुद्ध संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया हैं। पुलिस उक्त वाहन चोरों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करेगी।

 

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय