Sunday, May 11, 2025

मेरठ में कोहर में ठंड के तेवर हुए तेज, हाईवे पर रेंग रहे वाहन

मेरठ। मेरठ में जनवरी का दूसरा सप्ताह खत्म होने को है लेकिन ठंड के तेवर ढीले नहीं पड़े हैं। ठंड लगातार बढ़ रही है। सुबह से घना कोहरे के बीच लोगों काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दोपहर 1 बजे तक भी कोहरा नहीं खत्म हुआ। जिस कारण से हाईवे पर वाहन रेगते हुए नजर आए। लाइट जलाकर वाहनों को निकलना पड़ा।

 

सांसद हरेंन्द्र मलिक सहित सपा नेता सैफई पहुंचे, सपा प्रमुख अखिलेश यादव के चाचा के निधन पर जताया शोक

 

पहाड़ों पर हो रही जबरदस्त बर्फबारी के चलते मैदानी क्षेत्रों में ठंड का कहर बढ़ता ही जा रहा है। लगातार ठंड बढ़ रही है तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है। सुबह और रात के समय कोहरा इतना ज्यादा है कि घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है।

 

डीजीपी हाईकोर्ट में हुए हाजिर, सम्मन आदेश तामीला व अन्य निर्देशों के अनुपालन का दिया हलफनामा 

 

शुक्रवार की सुबह भी घने कोहरे ने शहर को अपने आगोश में ले लिया। कोहरा लगातार बढ़ता ही जा रहा था जिस कारण से लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो रहा है। कोहरे और ठंड के बीच जिंदगी ठिठुर सी गई है। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर यूपी शाही का कहना है कि अभी एक सप्ताह तक मौसम ऐसे ही रहेगा। कोहरा और ठंड का असर बना रहेगा। रात में पाला भी पड़ रहा है। लगातार ठंड अभी बढ़ती जा रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय