Monday, May 12, 2025

गाजियाबाद में धार्मिक स्थल परिसर में अश्लील कृत्य करते हुए वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार

गाजियाबाद। गाजियाबाद के मोदीनगर स्थित एक धार्मिक स्थल के परिसर में विश्राम के दौरान एक युवक द्वारा अश्लीलता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। छानबीन में वीडियो भोजपुर के कस्बा फरीदनगर का निकला। पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

 

सोशल मीडिया पर शुक्रवार को एक मिनट 8 सेकेंड का एक वीडियो वायरल हुआ। वायरल वीडियो में एक युवक धार्मिक परिसर में विश्राम के दौरान मोबाइल पर कुछ देखते हुए बेहद आपत्तिजनक कृत्य करता दिख रहा है। किसी यूजर ने वीडियो सोशल मीडिया और एक्स पर पोस्ट कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

 

 

वीडियो वायरल होते ही लोगों में आक्रोश पैदा हो गया तो तीखे कमेंट आने लगे। जांच पड़ताल में वीडियो भोजपुर के फरीदनगर का निकला। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की पहचान कर ली गई है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय