Saturday, April 26, 2025

पंजाब के पूर्व मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू पर विजिलेंस ने कसा शिकंजा,पेशी के लिए समन जारी

चंडीगढ़। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य के एक और पूर्व मंत्री को तलब किया है। अब 21 अप्रैल को पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलवीर सिंह सिद्धू विजिलेंस के सामने पेश होंगे। पूर्व मंत्री बलबीर सिद्धू से आय से अधिक संपत्ति मामले में 21 अप्रैल को मोहाली स्थित विजिलेंस ऑफिस में पूछताछ की जाएगी।

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो को आशंका है कि बलबीर सिद्धू ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित की है। ब्यूरो सिद्धू के जवाब रिकॉर्ड के साथी नत्थी कर सकती है। पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से भी 21 अप्रैल को पूछताछ की जाएगी। दोनों नेताओं से अलग-अलग समय पर पूछताछ की जाएगी। सरकार द्वारा चन्नी पर आय से अधिक संपत्ति के आरोप लगाए गए हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय