Tuesday, April 29, 2025

सहारनपुर में तमंचे के बल पर लूट करने वाले चार बदमाशों को ग्रामीणों ने धुना, पुलिस को सौंपा

सहारनपुर। तमंचे के बल पर लूट करने आए चार शातिर बदमाशों की ग्रामीणों ने धुनाई कर दी और पुलिस को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि बदमाश बाइक लूट कर भाग रहे थे तभी मौके पर पहुंची पुलिस ने 4 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक देर रात बाइक सवार हथियारबंद चार बदमाशों ने चिलकाना क्षेत्र के बड़गांव में लूटपाट का प्रयास किया एवं एक युवक की बाइक लूट ली। युवक ने जब शोर मचाया तो ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और 4 बदमाशों को मौके पर पकड़ लिया जिनके कब्जे से एक देशी तमंचा भी बरामद हुआ है। सूचना मिलते ही चिलकाना पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों को थाने ले गई।

एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने प्रेस वार्ता में खुलासा करते हुए बताया कि बदमाश लूट करके भाग रहे थे तो ग्रामीणों ने उनको पकड़ लिया ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है आरोपी सरसावा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं जिनके अपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय