Thursday, April 24, 2025

मुंबई में रामनवमी के जुलूस के दौरान भड़की हिंसा, 25 हिरासत में

मुंबई। जलगांव और छत्रपति संभाजीनगर के बाद, रामनवमी के जुलूस के दौरान मलाड पश्चिम उपनगर के अल्पसंख्यक बहुल मालवानी इलाके में दो समूह आपस में भिड़ गए। विवाद गुरुवार देर रात तब शुरू हुआ, जब कुछ स्थानीय लोगों ने जुलूस के दौरान जोर से डीजे बजने पर आपत्ति जताई।

एक स्थानीय ने शख्स ने कहा, कुछ लोगों ने पथराव किया, इससे लोगों में दहशत फैल गई।

मालवणी थाने की पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए अतिरिक्त कर्मियों को बुलाया और बाद में लगभग दो दर्जन संदिग्धों को पकड़ लिया।

[irp cats=”24”]

अब स्थिति सामान्य और नियंत्रण में बताई जा रही है और रमजान को देखते हुए पुलिस चौकसी बरत रही है।

स्थानीय कांग्रेस विधायक असलम शेख ने पुलिस से क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज को स्कैन करने और झड़पों के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने का आह्वान किया।

विभिन्न दलों के स्थानीय नेताओं ने मालवणी क्षेत्र का दौरा किया और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय