Monday, February 24, 2025

बच्चे के अपहरण के मामले में फरार चल रहा 25 हजार का इनामी गिरफ्तार, मांगी थी 30 लाख की रंगदारी

नोएडा। थाना ईकोटेक- 1 पुलिस ने एक 11 वर्षीय बच्चे को अगवा कर 30 लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में फरार चल रहे 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश को आज गिरफ्तार किया है।

इसके तीन साथियों को 2 अक्टूबर को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था, एक बदमाश की मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से मौत हो गई थी।

थाना ईकोटेक- प्रथम कि थानाध्यक्ष सरिता मलिक ने बताया कि आज सुबह को एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने विशाल पाल को गिरफ्तार किया है। इसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था।

उन्होंने बताया कि इस बदमाशो ने 2 अक्टूबर को अपने साथी शिवम, विशाल ,ऋषभ, कुमारी रेनू आदि के साथ मिलकर लुकसर गांव में रहने वाले 11 वर्षीय बच्चे प्रिंस का अपहरण कर लिया था, तथा उसके परिजनों से 30 लाख रुपए की फिरौती मांगी थी। परिजनों ने 29 लाख रुपए देकर बच्चे को छुड़ाया था।

उन्होंने बताया कि इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान मुख्य आरोपी शिवम को मार गिराया था। जबकि रेनू और उसके दो साथियों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था।

उन्होंने बताया कि विशाल तभी से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय