Saturday, April 26, 2025

उत्तराखंड निकाय चुनाव के लिए मतदान शुरू

देहरादून। उत्तराखंड के 100 निकायों में आज सुबह आठ बजे मतदान शुरू हो गया। मतदान के लिए बैलेट पेपर का प्रयोग किया जा रहा है। करीब 30 लाख 29 हजार मतदाता कुल 5,405 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। मतदान पांच बजे बंद होगा। मतगणना शनिवार को होगी।

चुनाव अधिकारियों का कहना है कि अब तक मतदान पूरी तरह से शांतिपूर्ण चल रहा है। कुल 1515 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। कुल बूथों की संख्या 3394 है। राज्य के देहरादून सहित 11 नगर निगमों में मेयर के लिए 72 उम्मीदवार और 89 नगर पालिका, नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के लिए 445 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। इसके अलावा सभी निगम, पालिका, पंचायतों में सदस्य और पार्षद पद के लिए कुल 4,888 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।

राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने निकाय चुनाव में निर्भीक होकर अधिक से अधिक मतदाताओं से मतदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि राज्य में निकाय चुनाव के लिए मतदान शांतिपूर्ण चल रहा है। वर्ष 2018 के निकाय चुनाव में 69.79 प्रतिशत मतदान हुआ था। इससे पहले 2008 में राज्य में 60 प्रतिशत, 2013 में 61 प्रतिशत हुआ था।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय