Sunday, September 8, 2024

नोएडा में कारगिल विजय दिवस की रजत जयंती पर युद्ध के नायकों व वीर नारियों को किया सम्मानित

नोएडा। कारगिल विजय दिवस के 25 साल पूरे होने पर आज जनपद गौतमबुद्व नगर के नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों के दौरान पौधारोपण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, गोष्ठी के अलावा कारगिल युद्ध के नायकों और वीर नारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

जिला मुख्यालय पर कारगिल विजय दिवस की रजत जयंती के उपलक्ष्य में शुक्रवार को जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में कारगिल युद्ध के नायकों और वीर नारियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें डीएम  मनीष कुमार वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सम्मान समारोह का शुभारंभ राष्ट्रगान  के साथ कलेक्ट्रेट में कारगिल नायकों और वीर नारियों के स्वागत के साथ हुआ। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल कपिल कत्याल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।

वहीं डीएम ने सम्मान समारोह में कारगिल युद्ध के नायकों और वीर नारियों को शाॅल एवं मोमेंटो भेंटकर सम्मानित किया। उन्होंने प्रत्येक अतिथि से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात करते हुए कारगिल विजय दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की और कहा कि देश की सुरक्षा में आपके द्वारा दिए गए अहम योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इसलिए जिला प्रशासन भी आपके सहयोग के लिए सदैव कटिबद्ध है, यदि आपको कोई भी समस्या आती है, तो जिला प्रशासन के द्वारा आपका पूर्ण सहयोग किया जाएगा। सम्मान समारोह में उपस्थित होने के लिए डीएम ने सभी पूर्व सैनिकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
समारोह का संचालन सेवानिवृत्त कर्नल शैलेन्द्र सिंह ने किया तथा कारगिल युद्ध के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस प्रकार भारतीय सेना के जांबाजों ने बहादुरी के साथ युद्ध लड़ा तथा पाकिस्तानी सेना को कारगिल क्षेत्र से खदेड़ दिया। कार्यक्रम के दौरान शुभ्रा सिंह ने युद्ध नायकों और वीर नारियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय