Saturday, March 15, 2025

हमने पहले ही कहा था : युद्ध विराम प्रस्ताव को लेकर पुतिन की प्रतिक्रिया पर भड़के जेलेंस्की

कीव। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने गुरुवार को प्रस्तावित युद्ध विराम पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की अस्पष्ट प्रतिक्रिया की निंदा की और इसे ‘बहुत चालाकी पूर्ण शब्द’ बताया। बता दें पुतिन ने युद्ध विराम के अमेरिका के प्रस्ताव का ‘सैद्धांतिक रूप’ से समर्थन लेकिन साथ ही कुछ स्पष्टीकरण मांगे और कुछ शर्तें भी रख दी। जेलेंस्की ने कहा, “हम सभी ने सुना है…युद्ध विराम के विचार पर पुतिन के पूर्वानुमानित और बहुत चालाकीपूर्ण शब्द।”

थाने की बिल्डिंग पर चल गया बुलडोजर, निजी भूमि पर बन रही थी बिल्डिंग, कोर्ट ने दिया था ध्वस्त करने का आदेश

 

 

यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा, “हम ऐसी शर्तें नहीं रखते जो किसी भी चीज को जटिल बना दें। रूस ऐसा करता है। हमने हमेशा कहा है, केवल रूस ही है जो चीजों को खींचेगा।” जेलेंस्की ने आरोप लगाया कि रूसी राष्ट्रपति प्रस्ताव को लेकर ‘वास्तव में इनकार की तैयारी कर रहे हैं’ हालांकि वह ‘राष्ट्रपति ट्रंप से सीधे यह कहने से डरते हैं कि वह इस युद्ध को जारी रखना चाहते हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि पुतिन की प्रस्ताव पर पूर्वशर्तों से कुछ काम नहीं करेगा और यह ज्यादा दिन नहीं चलेगा। वाशिंगटन के युद्ध विराम समझौते पर पुतिन ने कहा कि कई महत्वपूर्ण मुद्दों को सुलझाए जाने की जरुरत है और किसी भी समझौते को संघर्ष के मूल कारणों को संबोधित करना चाहिए।

मुज़फ्फरनगर में होली से पहले चेयरपर्सन ने दी विकास की सौगात, 15वें वित्त के कार्य शुरू, 35 निर्माण कार्य मंजूर

 

 

पुतिन ने क्रेमलिन में मीडिया कहा, “हम शत्रुता समाप्त करने के प्रस्तावों से सहमत हैं। यह विचार अपने आप में सही है, और हम निश्चित रूप से इसका समर्थन करते हैं।” रूसी राष्ट्रपति ने कहा, “लेकिन हम मानते हैं कि विराम ऐसा होना चाहिए जिससे दीर्घकालिक शांति हो और इस संकट के मूल कारणों को समाप्त किया जा सके।” पुतिन ने कहा कि कई मुद्दों को स्पष्ट करने की जरुरत। उन्होंने युद्ध को समाप्त करने के लिए ट्रंप को धन्यवाद दिया। मंगलवार को सऊदी अरब के जेद्दा में यूक्रेनी और अमेरिकी अधिकारियों के साथ आठ घंटे से अधिक समय तक चली बातचीत के बाद कीव ने युद्ध विराम प्रस्ताव को स्वीकारने की घोषणा की थी। फरवरी 2022 में रूसी सेना ने यूक्रेन पर पूर्ण पैमाने का आक्रमण किया था।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय