Monday, April 21, 2025

वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का किया फैसला

होबार्ट। वेस्टइंडीज ने शुक्रवार को पहले टी-20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

आज यहां वेस्टइंडीज के कप्तान रोवमैन पॉवेल ने टॉस जीतने के बाद कहा कि पिच काफी अच्छी दिख रही है। हम अच्छा टी-20 क्रिकेट खेल रहे हैं। यह खुद को साबित करने का एक अवसर है।

डेविड वार्नर टॉस के समय ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिशेल मार्श के स्थान पर खड़े थे क्योंकि मार्श को कोविड है लेकिन वह मैच में खेलेंगे। वार्नर अपना 100वां टी-20 मैच खेल रहे हैं। मार्श ने कहा कि विकेट अच्छा दिख रहा है,अगर टॉस हमारे पक्ष में होता तो हम भी पहले गेंदबाजी करते।

दोनों टीमें इस प्रकार है:-

ऑस्ट्रेलिया टीम: डेविड वार्नर, जोश इंगलिस, मिशेल मार्श (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), सीन एबॉट, एडम ज़म्पा, जेसन बेहरेनडॉर्फ और जोश हेजलवुड।

वेस्टइंडीज: ब्रैंडन किंग, जॉनसन चार्ल्स, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), शाई होप, रोवमैन पॉवेल (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, आंद्रे रसेल, रोमारियो शेफर्ड, अकील होसेन, अल्जारी जोसेफ और गुडाकेश मोटेय।

यह भी पढ़ें :  मुंबई इंडियंस ने मुंबई एयरपोर्ट पर स्टार खिलाड़ियों की प्रतिमा लगाकर उनका सम्मान किया
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय