Saturday, April 26, 2025

नोएडा में ससुर ने की छेड़छाड़, शिकायत की तो पति ने दिया तीन तलाक

नोएडा। निकाह के बाद ससुराल पहुंची महिला ने ससुर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए पति से शिकायत की तो उसे भारी पड़ गया। पति ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया और तीन बार तलाक बोलकर मायके में छोड़ दिया। डीसीपी महिला सुरक्षा के आदेश पर महिला थाना पुलिस ने पति, सास और ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मुज़फ़्फ़रनगर में सिंचाई विभाग के डाक बंगले में बनाये जा रहे थे तमंचे, चाचा-भतीजा गिरफ्तार

[irp cats=”24”]

गांव हल्दौनी निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि 26 अगस्त 2023 को उसका निकाह इकोटेक तीन थाना क्षेत्र के गांव जलपुरा निवासी युवक से हुआ था। पांच नवंबर 2023 को वह विदा होकर ससुराल पहुंची। आरोप है कि पहले दिन से ही ससुर उसके ऊपर बुरी नजर रखता था। कुछ दिन बीतने के बाद ससुर ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। पीड़िता ने यह बात पति को बताई तो उसने विश्वास नहीं किया। उल्टे पीड़िता को ही गलत बताते हुए फटकार लगाई। किसी तरह पीड़िता ने घर में सीसीटीवी कैमरे लगवाए। आरोप है कि एक दिन ससुर ने मौका पाकर घर की छत पर दबोच लिया और अश्लील हरकत कीं। पीड़िता ने जब पति को बताया तो उसके साथ मारपीट की। गांव में पंचायत हुई तो ससुराल पक्ष के लोगों ने 11 लाख रुपये अतिरिक्त दहेज के रूप में मांगना शुरू कर दिया।

मुज़फ्फरनगर में भूमाफिया हुए बेखौफ, खुद चलाने लगे बुलडोजर, आधी रात को 40 साल पुरानी दुकान कर दी ध्वस्त, भाकियू बैठी धरने पर

यही नहीं पीड़िता गर्भवती हुई तो सास ने जबरन गर्भपात कराने का प्रयास किया। सफल न होने पर पति उसे मायके में छोड़कर चला गया। पीड़िता ने मायके में ही बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद भी पति उसे ससुराल नहीं ले गया। सितंबर 2024 में आरोपी ने फोन पर तीन बार तलाक बोल दिया। इसके बाद कोर्ट का नोटिस भी भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शिकायत पर पति समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय