Thursday, April 17, 2025

गाजियाबाद में सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल पर पत्नी ने लगाया मारपीट करने का आरोप

गाजियाबाद। शहर के कविनगर क्षेत्र के रजापुर खारा कुआं निवासी महिला अनीता कौशिक ने पति आलोक कौशिक पर उत्पीड़न और मारपीट का आरोप लगाया है। आलोक सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल हैं। मामले में उन्होंने कविनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

 

अनीता कौशिक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी शादी को 34 साल हो गए हैं। पति उनके साथ मारपीट करते हैं। लेकिन वह परिवार की खातिर सब कुछ सहती रहीं। उन्हें भरोसा था कि एक दिन सब सही हो जाएगा लेकिन पति का व्यवहार नहीं बदला। सेवानिवृत्ति के बाद व्यवहार और बिगड़ गया। वह उन्हें खर्चे के लिए रुपये भी नहीं देते। पति ने कोर्ट में तलाक का केस डाल दिया है तो उन्होंने भी हर्जे-खर्चे का वाद दायर किया है।

 

 

अब वह उन्हें जान से मारने और टुकड़े-टुकड़े करने की धमकी दे रहे हैं। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि शिकायत के आधार पर उनके पति के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें :  महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती (11 अप्रैल) पर विशेष....समतावादी समाज के पक्षधर थे महात्मा ज्योतिबा फुले
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय