Sunday, May 11, 2025

मेरठ में सीओ पेशी पर तैनात सिपाही की पत्नी की छत से गिरने से मौत

मेरठ। मवाना में किराए के मकान में रह रहे सीओ पेशी में तैनात सिपाही की पत्नी रविवार सुबह 4 बजे के आसपास मकान की छत से गिर गई। गंभीर हालत में लगभग सुबह साढ़े चार बजे सीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

सूचना पर सीओ सौरभ सिंह व थाना प्रभारी समेत स्टाफ सीएचसी पहुंच गया। फोरेंसिक टीम ने सीएचसी व आवास पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। सूचना पर मृतका के परिजन भी पहुंच गए।

 

मवाना सीओ पेशी में तैनात सिपाही निवासी उमरी कला थाना रामपुर मनिहार नगर की अशोक विहार कालोनी में अनिल कुमार के मकान में पत्नी प्रियंका (30) व दो बच्चों के साथ दो मंजिले पर किराए पर रहते हैं।

 

रविवार सुबह लगभग तीन बजे प्रियंका मकान की छत से गिर गई। गंभीर घायल महिला को सीएचसी भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर सीओ सौरभ सिंह व स्टाफ भी सीएचसी पहुंच गया। फोरेंसिक टीम ने पहले सीएचसी व उसके बाद अशोक विहार कालोनी में घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय