Friday, April 25, 2025

भाजपा नेता विनीत शारदा ने कहा- मोदी की गारंटी पर लोगों ने लगाई जीत की मुहर

मेरठ। भाजपा नेता विनीत शारदा ने कहा कि मोदी की गारंटी पर लोगों ने जीत की मुहर लगा दी है। शहजादे और नवाबजादों को जनता हटा हट करने वाली है। व्यापारी सम्मेलन में भाजपा को सराहा जा रहा है। राहुल गांधी प्रथम सांसद फिरोज खान का नाम नहीं ले रहे। बाबा का नाम लेने में शर्मिंदगी क्यों महसूस कर रहे हैं। रायबरेली की जनता उनसे पूछ रही है अब तक क्या किया।

 

अगर ये लोग सत्ता में आए तो व्यापारियों की संपत्ति अल्प संख्यक समाज को बांट देंगे। प्रियंका जान रही हैं कि अमेठी और रायबरेली में भाजपा जीतने वाली है। मैनपुरी, कन्नौज और आजमगढ़ में सपा की जमानत जब्त होनी तय है।

[irp cats=”24”]

 

प्रदेश की सभी सीटों पर कमल खिलेगा। 22 लोकसभा में मैने बैठकें की और व्यापारियों के सम्मेलन किए जिसमें साफ हो रहा है मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। केजरीवाल के घर में महिला राज्यसभा सांसद से बदसलूकी पर पीए के समर्थन में मार्च किया जा रहा है, जबकि मनीष सिसौदिया, संजय सिंह के जेल जाने पर केजरीवाल ने कोई मार्च नहीं निकाला।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय