Wednesday, May 14, 2025

जयंत चौधरी के BJP के साथ जाने की अटकलों पर पत्नी ने लगाया विराम, चारू बोली- अफवाहों पर ध्यान ना दें

लखनऊ। जयंत चौधरी NDA का रुख कर सकते हैं। इस बात को लेकर तरह तरह चर्चाएं है। जयंत ने साफ किया है कि उनका भाजपा के साथ जाने का कोई इरादा नहीं है। जयंत के बाद अब उनकी पत्नी चारू चौधरी ने भी राष्ट्रीय लोकदल और भाजपा के साथ आने को अफवाह कहा है। चारू ने साफ कहा है कि अफवाहों पर ध्यान ना दें।

वहीं उनकी पत्नी चारू ने एक ट्वीट करते हुए कहा, चवन्नी नहीं हैं जो पलट जाएंगे। अफवाहों पर ध्यान ना दें। विपक्षी एकता महागठबंधन मिशन 2024 में जीत रहा है। चारू ने पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के एक ट्वीट को भी रीट्वीट किया है।

इसमे उन्होंने कहा है कि उनकी जयंत चौधरी से बात हुई है और उन्होंने साफ कि वो भाजपा के साथ नहीं जाएंगे। 2019 के चुनाव में चारू ने मुजफ्फरनगर में अपने ससुर अजीत सिंह के लिए वोट मांगे थे।
वही राज्यसभा सांसद जयंत चौधरी ने कहा है कि जो लोग उनके भाजपा में जाने के बारे में बोल रहे हैं। वही इस पर बता सकते हैं। जयंत ने कहा कि मेरा स्टैंड एकदम साफ है कि मैं विपक्ष में ही रहूंगा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय