Monday, April 28, 2025

बार की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे, समस्या का निराकरण करेंगे -प्रीतिंकर दिवाकर

प्रयागराज । इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने मुख्य न्यायाधीश प्रीतिंकर दिवाकर का पुस्तकालय हाल में आयोजित समारोह में अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन व स्वागत किया।

मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि वह भाग्यशाली हैं कि उन्हें एशिया की सबसे बड़ी बार एसोसिएशन के साथ काम करने का अवसर मिला। बार की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे और बार की समस्याओं के निराकरण के लिए तत्पर रहेंगे।

कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद न्यायमूर्ति एस पी केशरवानी, न्यायमूर्ति अश्वनी कुमार मिश्र, न्यायमूर्ति अजय भनोट, न्यायमूर्ति नीरज तिवारी, न्यायमूर्ति विकास बुधवार व न्यायमूर्ति सौरभ श्रीवास्तव का स्वागत व अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक कुमार सिंह व संचालन उपाध्यक्ष अजय कुमार मिश्र ने किया। महासचिव नितिन शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया और वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित कुमार श्रीवास्तव ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कोषाध्यक्ष आशीष कुमार मिश्र ने मुख्य न्यायाधीश के सम्मान में स्व रचित काव्य रचना पढ़ी।

[irp cats=”24”]

समारोह में उपाध्यक्ष आशुतोष पांडेय, अशोक कुमार त्रिपाठी, एके श्रीवास्तव, स्वर्ण लता सुमन, संयुक्त सचिव प्रशासन सर्वेश दूबे, संयुक्त सचिव पुस्तकालय अजय सिंह, संयुक्त सचिव प्रेस अमरेंदु सिंह, संयुक्त सचिव महिला अंजना चतुर्वेदी, सदस्य प्रीति द्विवेदी, सरिता सिंह, अभ्युदय त्रिपाठी, विनोद राय, अमित पांडेय, ओ पी विश्वकर्मा, एके श्रीवास्तव, एके त्रिपाठी, आशुतोष मिश्र, सुधीर केशरवानी, साइना सहेर, अनिरूद्ध ओझा, अनिल मिश्रा, गुलाब सिंह यादव, यंग लायर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी, उपाध्यक्ष भानु देव पांडेय, आरपी तिवारी, वीपी शुक्ल, आदर्श अधिवक्ता संघ अध्यक्ष शरद चंद्र मिश्र, संतोष कुमार मिश्र, मृत्युंजय तिवारी आदि मौजूद थे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय