Wednesday, May 21, 2025

मेरठ में पति पर तेजाब डालने की आरोपी महिला पुलिस हिरासत में

मेरठ। पति पर तेजाब डालने की आरोपी महिला को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के मेवगढ़ी में पति नदीम के चेहरे पर तेजाब डालने की आरोपी पत्नी को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है। नदीम ने थाने में तहरीर दी थी कि गुरुवार रात में जब वह सो रहा था तो पत्नी ने अपने भाई के साथ मिलकर उसे डंडे से पीटा। विरोध करने पर तेजाब डाल दिया।

तेजाब की छींटे आंख में जाने से उसकी रोशनी भी प्रभावित हाे गई। उधर, थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह का कहना है कि महिला से पूछताछ की जा रही है। आरोप सही पाए जाने पर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय