Thursday, April 24, 2025

शामली में महिला को सांप ने काटा, नाजुक हालत में अस्पताल में कराया भर्ती

शामली। मकान में घास काट रही महिला को सांप ने काट लिया। महिला की हालत नाजुक होने के बाद उसको अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार आ सका।

बुधवार को झिंझाना क्षेत्र के गांव अगडीपुर निवासी रवि की पत्नी रूपन अपने मकान में पशुओं के लिए चारा काट रही थी। इसी दौरान बरसात के चलते मकान से निकलकर एक सांप घास में घुस आया और महिला को काट लिया।

महिला ने सांप को काटता देखा को शोर शराबा किया, जिसके बाद परिजनों ने महिला को झिंझाना के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसको शामली जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

[irp cats=”24”]

हॉस्पिटल में मौजूद चिकित्सकों द्वारा महिला को बेहतर उपचार दिए जाने के बाद उसकी हालत में सुधार आ सका। देर शाम महिला को छुटटी देकर उसके घर के लिए भेज दिया गया था।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय