Sunday, April 27, 2025

बागपत में खराब ईवीएम बदली गई, महिला बीएलओ बेहोश

बागपत। बागपत लोकसभा की बड़ौत विधानसभा के बूथ नंबर 275 पर ईवीएम मशीन खराब हो गई। सूचना पर टेक्नीशियन मौके पर पहुंचे और मशीन को रिप्लेस कराया गया।

बागपत जिले के बागपत व बड़ौत विधानसभा में तीन बूथों पर ईवीएम मशीन खराब हो गयी। जिसमें सिसाना गाँव की बूथ संख्या 275, निरोजपुर एम्मा गाँव की 271 व खेकडा जैन इंटर कॉलिज का बूथ पर मशीन खराब हो गई।

जिला निर्वाचन अधिकारी का कहना है कि जिस बूथ पर ईवीएम खराब होने की सूचना आई थी, उन्हें बदल दिया गया है। मतदान सामान्य रूप से चल रहा है। इसके अलावा नगर के जैन कॉलेज पर एक महिला बीएलओ बेहोश हो गयी, जिसका इलाज कराया गया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय