Monday, February 10, 2025

नोएडा में रिलेशनशिप रह रही महिला ने की आत्महत्या, पार्टनर फरार 

नोएडा । थाना सेक्टर 63 क्षेत्र के चोटपुर कॉलोनी में एक युवक के साथ सहमति संबंध में रह रही महिला ने अपने कमरे में लगे पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना के बाद से महिला के साथ रहने वाला युवक फरार है। मकान मालिक ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मृतका के परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है।
थाना सेक्टर-63 के प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि जनपद अलीगढ़ निवासी नीरज और सुमन देवी चोटपुर कॉलोनी स्थित एक मकान में किराये का कमरा लेकर सहमति संबंध में रह रहे थे। दोनों कपड़ों की सिलाई करने वाली एक कंपनी में काम करते थे। रविवार शाम को दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद सुमन ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
नीरज और सुमन ने किराये पर कमरा लेते समय मकान मालिक के सामने खुद को पति और पत्नी के रूप में पेश किया था। सुमन की पूर्व में शादी हो चुकी थी और उसकी एक बेटी भी है। जांच में सामने आया है कि नीरज और सुमन एक दूसरे को पहले से जानते थे। पुलिस के मुताबिक मृतक महिला के परिजनों ने अभी तक थाने में शिकायत नहीं दी है। शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय