Monday, May 20, 2024

मुज़फ्फरनगर में अवैध संबंधों में हुई थी महिला की हत्या, पुलिस ने हत्यारे को भेजा जेल

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मोरना। चौरावाला गांव में चार दिन पूर्व हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। अवैध संबंधों में महिला की रस्सी से गला घोंटकर हत्या करने वाले कातिल को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। ककरौली थाना क्षेत्र के ग्राम चौरावाला में बीते चार दिसम्बर की सुबह 35 वर्षीय नसीमा का शव घर में मिला था। महिला की मौत गले में रस्सी से गला घोंटकर की गई थी। मृतका के भाई नसीम निवासी कासमपुर थाना छपार ने पति खुशनसीब, ननद सानिया व आजाद उर्फ भूरा तथा एक अज्ञात के खिलाफ हत्या करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई थी।

गुरूवार को एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव ने थाना ककरौली पर घटना का खुलासा करते हुए बताया कि पति खुशनसीब की अनुपस्थिति में गांव का ही आजाद उर्फ भूरा उसके घर पहुंचा, जहां अवैध सम्बंधों के चलते भूरा ने महिला की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्यारोपी को जेल भेजा गया है। पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

अवैध सम्बंध बन रहे मौत का कारण
सामाजिक मर्यादाओं का उल्लंघन कभी भी आसान नहीं होता है। समाज व धर्म के विपरीत बने रिश्ते अक्सर जानलेवा साबित होते जा रहे हैं। अवैध सम्बंधों के कारण छ: बच्चों के जीवन से मां की ममता हमेशा के लिए दूर हो गयी। कातिल आजाद उर्फ भूरा द्वारा असमय की गयी इच्छा का महिला द्वारा विरोध करने पर उसने हत्या की घटना को अंजाम दे डाला। उस समय पति खुशनसीब गुड कोल्हू में मजदूरी करने गया हुआ था। घर में बच्चे मौजूद थे। पति की गैरमौजूदगी का लाभ भूरा लेना चाहता था, जिसका महिला द्वारा विरोध किया गया जिसके कारण गुस्से में आज़ाद ने हत्या कर दी।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय