Monday, March 17, 2025

शामली में यमुना नहर में तैरता मिला महिला का शव

शामली। शहर के पूर्वी यमुना नहर पटरी स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय के निकट एक अज्ञात महिला का शव तैरता हुआ मिला। आसपास मौजूद लोगों ने पूर्वी यमुना नहर में शव पडा देखा तो उनमें सनसनी फैल गई और मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने महिला के शव को पूर्वी यमुना नहर से बाहर निकाला और शिनाख्त न होने पर उसके शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

मुज़फ्फरनगर में गंगनहर में बहता मिला अज्ञात महिला का शव, पुलिस को नहीं मिल पा रहे गोताखोर !

 

रविवार के अवकाश के बाद सोमवार को जिला अस्पताल पहुंचे मरीजों ने पूर्वी यमुना नहर में एक महिला का शव बहता हुआ देखा। पास जाकर देखा तो शव महिला का ही था, जिसके बाद सनसनी फैल गई और मामले की सूचना थाना आदर्शमंडी पुलिस को दी गई। सूचना पाकर थाना आदर्शमंडी पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिट टीम को भी मौके पर बुलवाया गया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से महिला के शव को बाहर निकाला और उसके कपडों के आधार पर शिनाख्त करने का प्रयास किया, लेकिन महिला के पास से कोई भी ऐसा दस्तावेज या आईडी नही मिली, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। महिला लाल रंग के कपडे पहले हुई थी। पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से भी पूछताछ की, लेकिन कोई जानकारी हासिल न होने पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पुलिस महिला के शरीर पर मिले गहनों के आधार पर भी उसकी शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है।

मुज़फ्फरनगर की धर्मनगरी शुकतीर्थ में लगे गंदगी के अम्बार, स्वच्छता की है दरकार, तीर्थवासी हुए हलकान

 

 

वही शहर के पूर्वी यमुना नहर पटरी स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय के सामने से मिले अज्ञात महिला के बहता हुआ शव पिछले कई दिनों से वही पडा था। आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि यमुना नहर में पिछले कई दिनों से पानी नही है और नहर सूख रही है। संभवतः यह शव कई दिनों से यही पडा है क्योकि नहर का कोई बहाव नही है। महिला का शव झाडियों के पास पडा था और स्पष्ट दिखाई भी नही दे रहा था। हो सकता है कि शव पीछे से बहकर आया हो। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय