Friday, April 26, 2024

नगर निकाय चुनाव में महिलाओं ने दिखायी ताकत, बीजेपी की 17 में से 6 मेयर महिलाएं बनी

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

लखनऊ- हर क्षेत्र में अपनी मेधा का लोहा मनवा रही महिलाओं ने उत्तर प्रदेश में संपन्न नगर निकाय चुनाव में भी अपनी दमदार मौजूदगी का अहसास राज्य की जनता को कराया है।


निकाय चुनाव में विजयी 17 महापौर प्रत्याशियों में छह महिलायें है वहीं नगर पालिका अध्यक्ष के 44 और नगर पंचायत अध्यक्ष के 90 पदों पर भी आधी आबादी ने विजय पताका फहरायी है। महापौर चुनाव में भी सबसे अधिक वोट पानी वालीं और सबसे अधिक वोटों से जीतने वाली भी महिला ही रहीं।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 


गौरतलब है कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस चुनाव में महापौर की सभी 17 सीटों पर जीत हासिल की थी। इन 17 में से छह सीटों पर महिला उम्मीदवार थी। लखनऊ से सुषमा खर्कवाल, आगरा से हेमलता दिवाकर, फिरोजाबाद से कामिनी राठौर, कानपुर से प्रमिला पांडेय, गाजियाबाद से सुनीता दयाल व शाहजहांपुर से अर्चना वर्मा को पहला नागरिक बनने का गौरव हासिल हुआ।


गाजियाबाद की सुनीता दयाल सबसे अधिक वोटों से महापौर बनीं। सुनीता ने 2.87 लाख से अधिक वोटों से बसपा प्रत्याशी को शिकस्त दी। लखनऊ की सुषमा खर्कवाल को पांच लाख से अधिक वोट मिले। आगरा से अब तक की सबसे बड़ी जीत भी महिला महापौर हेमलता दिवाकर के नाम रही। उन्होंने बसपा प्रत्याशी को 1.08 लाख से अधिक वोटों से हराया। कानपुर की प्रमिला पांडेय ने 1.77 लाख से अधिक वोटों से जीत हासिल की। शाहजहांपुर की अर्चना वर्मा ने भी 30 हजार व फिरोजाबाद की कामिनी राठौर भी 26 हजार से अधिक वोटों से जीत का स्वाद चखा।


नगर पालिका परिषद की 199 सीटों में से 198 का परिणाम आ गया। इसमें से 88 सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की। 88 में से 44 सीटों की कमान महिला अध्यक्षों के हाथ में आई। सीएम योगी की अपील रंग लाई। अमेठी, अमरोहा, उन्नाव, कन्नौज, कुशीनगर, कानपुर देहात, कासगंज, कौशांबी, गाजीपुर, गोंडा, नोएडा, जालौन, जौनपुर, झांसी, देवरिया, फतेहपुर, बलरामपुर, बहराइच, बागपत, मुजफ्फरनगर, मैनपुरी, रामपुर, ललितपुर, बिजनौर, सोनभद्र व हाथरस की एक-एक, एटा, पीलीभीत, फिरोजाबाद, बरेली, सीतापुर, बांदा की दो-दो, बदायूं, बुलंदशहर की तीन-तीन नगर पालिका परिषद अध्यक्ष की सीटों पर भाजपा की तरफ से महिलाओं ने जीत हासिल की।


इसी तरह भाजपा ने नगर पंचायत अध्यक्षों के चुनाव में भी महिलाओं पर दांव लगाया। नगर पंचायत की 544 में से 543 सीटों पर चुनाव परिणाम आए। इनमें से 191 सीटों पर कमल खिला तो 90 पर महिलाएं जीतने में कामयाब रहीं। अमेठी, अमरोहा, अयोध्या, आजमगढ़, औरैया, कन्नौज, कानपुर नगर, कौशांबी, पीलीभीत, बरेली, लखीमपुरी खीरी, संतकबीर नगर, वाराणसी, सिद्धार्थनगर, सोनभद्र, गाजीपुर, नोएडा, चंदौली, बांदा, बाराबंकी, भदोही, फर्रुखाबाद, मेरठ, हरदोई, हाथरस, महराजगंज जिले में एक-एक, मुरादाबाद, हमीरपुर, कानपुर देहात, कासगंज, जौनपुर, शाहजहांपुर, गोंडा, संभल,मुज़फ्फरनगर, सहारनपुर में दो-दो, आगरा, गोरखपुर, जालौन, अलीगढ़, देवरिया, फतेहपुर, बलिया, बस्ती, मैनपुरी, रायबरेली, फिरोजाबाद में तीन-तीन कुशीनगर-प्रतापगढ़ में चार, बदायूं में पांच सीटों पर  महिलाओं ने जीत हासिल की।


नगर पंचायत अध्यक्ष में सर्वाधिक पांच सीटें भाजपा ने बदायूं में जीतीं। बदायूं की गुलडिया, रुदायन, कुंवरगांव, मुडिया व दहगवां सीट पर भाजपा की महिला प्रत्याशी ने जीत हासिल की तो कुशीनगर व प्रतापगढ़ में चार-चार सीटें महिला प्रत्याशियों की झोली में आईं। वहीं फिरोजाबाद में नगर पंचायत की कुल 3 सीटें हैं। तीनों सीट (फरिहा, एका व मक्खनपुर) पर क्रमशः भाजपा की रेखा, माया देवी व गीता देवी ने जीत हासिल की।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय