Sunday, April 27, 2025

योगी आदित्यनाथ आज गाजियाबाद के दौरे पर,उपचुनाव की तैयारियों पर बीजेपी पदाधिकारियों के साथ करेंगे बैठक

गाजियाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गाजियाबाद के दौरे पर रहेंगे। भाजपा मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर तीन से चार बजे के बीच लोहिया नगर स्थित हिंदी भवन में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गाजियाबाद सदर विधानसभा उपचुनाव की तैयारी की समीक्षा करेंगे।

 

 

[irp cats=”24”]

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए थाना क्षेत्र कोतवाली, कविनगर, मधुबन बापूधाम, सिहानी गेट, नंदग्राम, इंदिरापुरम और कौशांबी को नो ड्रोन जोन और अस्थाई रेड जोन घोषित किया है।
अतुल गर्ग के गाजियाबाद सांसद बनने के बाद सदर विधानसभा सीट खाली हुई है। गाजियाबाद सदर विधानसभा सीट पर अब उपचुनाव होना है।

 

बता दें पिछले दो विधानसभा चुनाव से गाजियाबाद की सभी पांचों सीटों पर भाजपा का कब्जा है। हालांकि, लोकसभा चुनाव में सीटें घटने के बाद विधानसभा उपचुनाव में सभी सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए पार्टी ताकत झोंक रही है। गाजियाबाद में उपचुनाव को लेकर संगठन तैयारी में जुटा है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय