Wednesday, May 14, 2025

योगी सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर है गंभीर: संदीप सिंह

एटा, बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह ने बुधवार को एटा जिले का दौरा करते हुए कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरा और जिले की विभिन्न विकास परियोजनाओं का निरीक्षण किया। अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने आवश्यक निर्देश दिए। शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली जैसी आधारभूत सुविधाओं की समीक्षा उनके दौरे के मुख्य बिंदु रहे।

जिले में पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने संदीप सिंह का आत्मीय स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं और कोर कमेटी के पदाधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें पार्टी की आगामी योजनाओं और अभियानों पर विचार-विमर्श किया गया। इस बैठक के दौरान पार्टी की रणनीतियों पर भी गहन मंथन हुआ।

शिक्षा पर रहा जोर
राज्यमंत्री ने शीतलपुर के कम्पोजिट विद्यालय असरौली के दौरे के दौरान बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच निपुण भारत अभियान के तहत शिक्षा की गुणवत्ता का आकलन किया। उन्होंने शिक्षा सुधार के प्रयासों की सराहना की और शिक्षकों की कार्यप्रणाली से संतुष्टि जताई।

स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण कर जानी हकीकत
वीरांगना अवंतीबाई लोधी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय और मेडिकल कॉलेज के निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया और सुधार की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार सभी नागरिकों तक उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

बिजली आपूर्ति की समीक्षा की
संदीप सिंह ने एटा के 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण किया और बिजली आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विकास से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की गई।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय