Tuesday, June 25, 2024

यूपी में IAS के तबादले,ग़ाज़ियाबाद,कानपुर,अलीगढ़ समेत कई ज़िलों के डीएम भी बदले

लखनऊ। राज्य सरकार ने सोमवार बीती रात को उत्तर प्रदेश में 19 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इसमें कई जिलों के जिलाधिकारी बदले गए हैं।

आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रशासनिक अधिकारियों में तबादले का दौर शुरू हो गया है। इसी कड़ी में सोमवार की देर रात को शासन ने कानपुर, गाजियाबाद, अलीगढ़, रामपुर, अमेठी, सहित कई जिलों के जिलाधिकारी समेत कई आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

कानपुर के जिलाधिकारी विशाख को अलीगढ़ का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। वह काफी समय से यहां पर तैनात थे। उनकी जगह पर गाजियाबाद के जिलाधिकारी आरके सिंह को इसी पद पर कानपुर भेजा गया है। IAS गजल भारद्वाज नगर को सचिव यूपी भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड लखनऊ बनाया गया, IAS ग़ज़ल भारद्वाज नगर आयुक्त सहारनपुर का तबादला,IAS संजय चौहान नगर आयुक्त मुरादाबाद को सहारनपुर का नया नगर आयुक्त बनाया गया,बरेली विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह को पीलीभीत का जिलाधिकारी, अलीगढ़ के जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह को गाजियाबाद जिलाधिकारी, फर्रुखाबाद के जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह प्रथम को रामपुर भेजा गया है। इसी तरह रामपुर के जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मंदर को जौनपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है। जौनपुर के जिलाधिकारी अनुज झा को एसीईओ राज्य निर्वाचन आयोग बनाया गया। श्रम विभाग में तैनात निशा आनंद डीएम अमेठी बनायी गयीं है। राज्य संपत्ति अधिकारी वीके सिंह जिलाधिकारी फर्रुखाबाद बनाए गए हैं।

गाजियाबाद और रामपुर के जिलाधिकारी को चुनाव आयोग में तैनाती के तीन साल की अवधि के मानक के तहत वहां से स्थानांतरण किया गया है। इसके अलावा खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के विशेष सचिव दिव्यांशु पटेल को मुरादाबाद का नगर आयुक्त और आगरा के मुख्य विकास अधिकारी मनिकनंदन ए. को बरेली विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा कई आईएएस के तबादले इधर-उधर विभाग में किए गए हैं।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,329FollowersFollow
60,365SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय