Tuesday, April 29, 2025

सहारनपुर में पेड़ से टकराई युवक बाइक, हुई मौत,परिजनों में मचा कोहराम

सहारनपुर (नागल)। सहारनपुर जनपद के थाना नागल के नन्हेडा बुड्ढाखेडा गांव से पांडोली जा रहे एक बाइक सवार युवक की बाइक पेड से टकरा गई। जिससे उसकी मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के नन्हेडा बुड्ढाखेडा निवासी मुस्तकीम का करीब 25 वर्षीय पुत्र परवेज़ बाइक पर सवार होकर गांव से पांडोली जा रहा था। बीच रास्ते में अचानक तेजी से सामने आए एक अन्य बाइक सवार को बचाने का प्रयास में उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सामने खड़े एक पेड़ से जा टकराई। जिससे परवेज गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे सहारनपुर ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बताया जाता है कि युवक सऊदी अरब में काम करता है तथा वह कुछ दिनों के लिए छुट्टी पर अपने घर आया हुआ था। वह पांडोली गांव में अपने किसी परिचित से मिलने जा रहा था। युवक की मौत की खबर से उसके परिवार में कोहराम मचा है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय