Friday, May 9, 2025

गंगनहर में नहाते समय युवक और किशोर डूबे, परिवार में कोहराम

मेरठ। आज गंगनहर में नहाते समय एक युवक और किशोर डूब गए। दोनों के डूबने की सूचना से परिवारों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मेरठ के सरधना में नानू पुल स्थित गंगनहर में एक युवक समेत दो डूब गए। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। उधर, दोनों के परिवारों में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बताया गया कि लालकुर्ती बाजार मेरठ निवासी सागर पुत्र इतवारी व रिंकू पुत्र रामजीलाल बुधवार को नहर में डूब गए। सूचना मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

सागर की मां रानी और बहन आरती का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को बुला लिया है। फिलहाल एक युवक और किशोर की तलाश की जा रही है।

बताया गया कि ये दोनों मेंढा के बच्चे को प्रवाहित करने के बाद नहर में नहाने लगे। इसी बीच तेज बहाव और गहरे पानी में सागर और रिंकू डूब गए। चार साल पहले राजू व लक्ष्मण भोला झाल पर डूब गए थे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय