Tuesday, April 22, 2025

राहुल के जन्मदिन पर ‘भारत जोड़ो यात्रा’ निकालेगी युवा कांग्रेस

नयी दिल्ली- कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस सोमवार को यहां रक्तदान एप लांच कर ‘भारत जोड़ो यात्रा पर प्रदर्शनी लगाएगी और अन्य कई कार्यक्रम भी आयोजित करेगी।

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी वरुण पांडे ने रविवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर युवा कांग्रेस अपने मुख्यालय से जंतर-मंतर तक भारत जोड़ो यात्रा आयोजित कर भारत जोड़ो यात्रा पर प्रदर्शनी भी लगाएगी।

उन्होंने बताया कि इस अवसर पर आम नागरिकों की सुविधा के लिए ब्लड बैंक एप भी लांच किया जाएगा। भारत जोड़ो यात्रा प्रदर्शनी सुबह 11 बजे से संगठन के मुख्यालय में आयोजित की जाएगी।

यह भी पढ़ें :  मेरठ में घुड़चढ़ी में दूल्हे के दोस्त कर रहे थे अश्लील डांस, पड़ौसी युवक ने किया विरोध, तो कर दी हत्या
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय