Sunday, February 23, 2025

देवबंद में ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

देवबंद। ट्रेन की चपेट में आकर एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजन बिना किसी कानूनी कार्रवाई के युवक के शव को अपने साथ ले गए। युवक की मौत से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर की इंदिरा कॉलोनी निवासी मामचंद का 21 वर्षी पुत्र संदीप रणखंडी रेलवे फाटक के निकट से रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आकर संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और परिजनों ने स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजन बिना कानूनी कार्रवाई के सरकारी अस्पताल से युवक के शव को अपने साथ ले गए। पुलिस का कहना है कि वह घटना के संबंध में जानकारी कर रहे हैं।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय