Monday, May 5, 2025

जौनपुर के युवक की बेनिन पश्चिम अफ्रीका में मौत, शव पहुंचा घर

जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के सिरकोनी क्षेत्र के कबूलपुर बाजार प्रिंस मोदनवाल पश्चिम अफ्रीका में स्थित बेनिन देश में एक कम्पनी में सुपरवाइजर के पद पर काम करता था। जिसकी 13 जून को अचानक तबियत ख़राब होने के बाद इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां पर इलाज के उसकी मौत हो गयी।

उक्त थाना क्षेत्र के निवासी प्रेमचंद्र मोदनवाल का पुत्र प्रिंस मोदनवाल(25) 12 अप्रैल को अपने घर से बेनिन जाने के लिए घर से निकला और ठीक दो महीनों के बाद 12 जून को उसकी मौत हो गयी। मौत होने के बाद बेनिन से उसका शव लाने में 7 दिन लग गया। पहले उसका शव बेनिन से कोटोंनौ हवाई अड्डा लाया गया,वहां से दिल्ली हवाई अड्डा पर लाया गया, फिर दिल्ली से बाबतपुर हवाई अड्डा पर शव को उतारा गया। बाबतपुर से एम्बुलेंस के जरिये उसके घर उसका शव पहुंचा।

पिता प्रेमचंद्र मोदनवाल ने बताया कि प्रिंस बेनिन में इटीएच इंडिया कंपनी में सुपरवाईजर के पद पर तैनात था। प्रिंस की नवम्बर महीने में शादी थी। लड़की देख कर गोदभराई की रस्म पूरी हो चुकी थी। लेकिन उससे पहले ही उसकी मृत्यु हो गयी। प्रिंस एक बार जब बेनिन से वापस अपने घर आया था। तो दोबारा जाने के लिए एक बार उसके मन में हिचकिचाहट थी। लेकिन उसके मन में फिर पता नहीं क्या हुआ वो चला गया।

[irp cats=”24”]

प्रिंस का शव जैसे ही सोमवार की देर रात को घर पहुंचा वैसे ही परिवार में कोहराम मच गया। रोने की आवाज सुन कर बाजार के लोग एकत्रित हो गये।बाजारवासियों की आंखों में आंसू आ पड़े। सबकी जुबान पर सिर्फ एक ही बात थी। आज बाजार से एक और अच्छा लड़का इस दुनिया से चला गया।

बेनिन में भी गर्मी का प्रकोप ज्यादा है। लोगों को आशंका है कि उसकी मौत गर्मी की वजह से हुई है। जितने भी लोग इस दुःख की घड़ी में शामिल थे, सबकी जुबान पर एक ही बात ज्यादातर आ रही थी। उसकी मौत का कारण गर्मी है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय