Wednesday, May 14, 2025

मेरठ में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की हत्या, शव पोस्टमार्टम को भेजा

मेरठ। हस्तिनापुर कस्बे की प्रभात नगर कॉलोनी निवासी एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। हत्या कर शव पुलिया के नीचे फेंक दिया गया। मामले की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

मामला कस्बे की प्रभात नगर कॉलोनी का है। जहां का युवक पवन पुत्र गिरिराज फोटोग्राफर का काम करता है। सात अप्रैल से अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया। परिवार के लोगों ने सोचा कि वह किसी काम कहीं बाहर गया होगा। क्योंकि आए दिन अक्सर वह फोटोग्राफ्री करने के लिए शादी विवाह में चला जाता था। रविवार को उसका शव राजकीय डेयरी फार्म कृषि प्रक्षेत्र चेतावाला गांव हस्तिनापुर से चांदपुर जाने वाली मुख्य सड़क पर लगी पुलिया के नीचे मिला।

मामले की सूचना थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। युवक की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया।  उसके बाद प्रभारी इंचार्ज मुनेश पाल सिंह ने घटना की जानकारी पुलिस के उच्च अधिकारियों को दी।

इसके बाद सीईओ आशीष शर्मा घटनास्थल पर पहुंचे। और घटना से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारी की। इस मामले में परिवार के लोगों ने हत्या की बात स्वीकार की है। उधर, पुलिस भी इस मामले को हत्या से जोड़कर जांच में जुट गई है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय