गाजियाबाद। फरवरी के पहले सप्ताह में हुई बूंदाबांदी से मौसम अचानक से बदल गया है। बारिश के बीच तापमान बढ़ने से लोगों को गर्मी का अहसास हो रहा है। हालांकि दिन में चली ठंडी हवाओं ने कुछ राहत प्रदान की। लेकिन दिन में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
मुज़फ्फरनगर में बाल विवाह, 13 साल की बच्ची की कर दी गई शादी, पूरा सिस्टम शादी रोकने में हुआ विफल
मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर सूरज देव ने बताया कि पश्चिम विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव आ रहा है। पश्चिम विक्षोभ के चलते मंगलवार को सुबह आसमान में बादल छाए और बूंदाबांदी होने से मौसम बदल गया। लोगों को लगा कि अब ठंड एक बार फिर से लौट आई है। लेकिन दिन में 12 बजे तापमान बढ़ गया। जिससे तेज ठंडी हवाओं के बीच भी लोगों को गर्मी ने बेचैन कर दिया। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि अभी 8 फरवरी तक मौसम ऐसे ही रहने की संभावना है। जिसके चलते दिन के तापमान के साथ रात का तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। उन्होंने बताया कि अभी 8 फरवरी तक हल्की बारिश जारी रहने की संभावना है।
फरवरी माह में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। तेज धूप ने घरों में पंखे चालू करने को मजबूर किया है। दिन का तापमान फरवरी माह में 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया है। ये सामान्य से 5 डिग्री अधिक बताया जा रहा है। वहीं रात का तापमान भी सामान्य से ऊपर है। जिससे गर्मी का एहसास हो रहा है।
मुजफ्फरनगर में नई मंडी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, ताले तोड़कर किया लाखों का नुकसान
अगले एक-दो दिन तक गर्मी बनी रहेगी। 6 फरवरी तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। जो तापमान को नियंत्रित कर सकती है। लेकिन तापमान कम होने की संभावना नहीं है।
दिन में पछुआ हवा चलने से सुबह और शाम के समय हल्की ठंड महसूस होगी। लेकिन दिन में गर्मी का असर बराबर रहेगा।
बारिश होने से मौसम ठंडा होगा और पर्यावरण के लिए फायदेमंद साबित होगा। तापमान में बदलाव और बरसात के बाद, उम्मीद की जा रही है कि फरवरी के अंत तक तापमान का स्तर सामान्य होगा।