Tuesday, June 25, 2024

नोएडा में अवैध हथियार व मादक पदार्थ के साथ 11 शातिर बदमाश गिरफ्तार

नोएडा। नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा क्षेत्र से पुलिस ने विभिन्न जगहों से 11 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों के पास से पुलिस ने अवैध हथियार, मादक पदार्थ सहित अन्य सामान बरामद किया है।
थाना फेस-3 पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से 400 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी शुभम तिवारी ने पुलिस को बताया कि वह काफी दिनों से अवैध रूप से गांजा बेचने के धंधे में संलिप्त था। उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में उप निरीक्षक विनीत यादव ने नितेश कुमार पासवान को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से 1 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है। आरोपी मामूरा गांव में अवैध रूप से शराब बेचते हुए पकड़ा गया। थाना प्रभारी ने बताया कि थाना पुलिस ने मोहम्मद सोनू को गिरफ्तार कर उसके पास से एक चाकू बरामद किया है। उन्होंने बताया कि इसकी गिरफ्तारी सेक्टर-70 के पास से हुई है। उन्होंने बताया कि यह लूटपाट करने की नीयत से घूम रहा था।
थाना सेक्टर-20 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ला ने बताया कि उप निरीक्षक लाखन सिंह गस्त पर थे। जब वह सेक्टर-29 के पास पहुंचे तो उन्होंने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एक अवैध चाकू बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि उसका नाम शिवम पुत्र रिशिपाल है। वह निठारी गांव में रहता है।
थाना बादलपुर के प्रभारी निरीक्षक अमरेश कुमार सिंह ने बताया कि एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने टिल्लू पुत्र चुन्नीलाल को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि तलाशी लेने पर इसके पास से 35 पव्वा अवैध शराब मिली है। थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी काफी दिनों से अवैध रूप से शराब बेचने के धंधे में संलिप्त था।
थाना एक्सप्रेसवे पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से सवा किलो गांजा बरामद किया है। थाना एक्सप्रेसवे के प्रभारी ने बताया कि थाना पुलिस ने बंटी पुत्र राजपाल को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि तलाशी लेने पर इसके पास से सवा किलो गांजा मिला है।  उन्होंने बताया कि इसकी गिरफ्तारी वाजिदपुर गांव के पुस्ता रोड के पास से हुई है। उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में उप निरीक्षक संजीव कुमार राठी ने अमर पुत्र श्रीराम को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि तलाशी लेने पर इसके पास से 45 पव्वा अवैध शराब मिली है। बदमाश की गिरफ्तारी वाजिदपुर पुस्ता के पास से हुई है।
थाना दादरी के प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने बताया कि एक सूचना का आधार पर थाना पुलिस ने विक्की पुत्र बाबूलाल को गिरफ्तार किया है। इसके पास से एक चाकू मिला है। उन्होंने बताया कि आरोपी अवैध हथियार लेकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था, तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
थाना सेक्टर-24 के प्रभारी निरीक्षक ध्रुव भूषण दुबे ने बताया कि एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने जयपाल उर्फ जेपी पुत्र ओमवीर को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास है 1 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा मिला है। उन्होंने बताया कि उक्त आरोपी की गिरफ्तारी सेक्टर-11 के मदर डेयरी के पास से हुई है।
थाना कासना के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने अंकित पुत्र कल्याण को गिरफ्तार किया है। तलाशी लेने पर इसके पास से एक देसी तमंचा और कारतूस मिला है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी अवैध हथियार से लैस होकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की नीयत से घूम रहा था।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,329FollowersFollow
60,365SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय